Gold Bangle
file

    Loading

    पुणे. दोपहिया सवार महिला की मदद करने के बहाने चोर ने उसके हाथ से एक लाख रुपए के सोने (Gold)की चूड़ी (Bangle) चोरी कर लेने की घटना सामने आई है। यह घटना पुणे (Pune) के बाजीराव रोड (Bajirao Road) पर शनिपार मंदिर के पास घटी। इस मामले में महिला ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज कराई है। 

    पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला सिंहगढ़ रोड परिसर में रहती है। वह शनिपार परिसर में आई थी। यहां एक दवा दुकान के पास अपनी दोपहिया पार्क की थी। काम पूरा करके वह वापस आई तब उसकी दोपहिया के सामने दूसरी दोपहिया पार्क की गई थी। महिला को अपनी दोपहिया निकालने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को मदद की पेशकश की। इसके बाद दोपहिया को बाहर निकालने के बहाने महिला के हाथ से एक लाख पांच हज़ार रुपए की सोने की चूड़ी चुरा ली।

    दोपहिया सवार युवती से झपटा मोबाइल

    उधर, पिछले कुछ दिनों से मोबाइल फोन झपटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसमें विमानतल रोड पर घटी एक घटना और जुड़ गई है। यहां एक दोपहिया सवार युवती से मोबाइल छीन लिया गया। इस मामले में युवती ने येरवड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती मध्यरात्रि में दोपहिया से लोहगांव की तरफ जा रही थी। विमानतल सड़क से ही उसके पीछे से आये झपटामार ने युवती को धक्का मार दिया। इससे नियंत्रण छूटने से वह नीचे गिर गई। इसके बाद झपटामार युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस उपनिरीक्षक विशाल पाटिल मामले की जांच कर रहे है।