PCMC AND HOCKEY LOGO

    Loading

    पुणे: पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) और फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (Federation of International Hockey) और हॉकी इंडिया (Hockey India) और हॉकी महाराष्ट्र (Hockey Maharashtra) के सहयोग से पिंपरी के मेजर ध्यानचंद हॉकी पॉलीग्रास स्टेडियम (Major Dhyan Chand Hockey Polygrass Stadium) में  6 देशों का एक अंतरराष्ट्रीय जूनियर हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका प्रशासक और कमिश्नर राजेश पाटिल ने सितंबर और अक्टूबर 2022 में होने वाली इन प्रतियोगिताओं के लिए 11 करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है।

    पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका ने पिंपरी-चिंचवड को एक ‘स्पोर्ट्स हब’ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसे एक औद्योगिक शहर, एक कामकाजी शहर और सबसे तेजी से बढ़ते शहर के रूप में जाना जाता है। इसे देखते हुए शहर में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 

    PCMC हॉकी प्रतियोगिता का कर चुकी है सफल आयोजन 

    हॉकी इंडिया, हॉकी महाराष्ट्र और पिंपरी महानगरपालिका ने संयुक्त रूप से हाल ही में शहर में एक राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया। नेहरू नगर के पॉलीग्रास ग्राउंड में आयोजित इन प्रतियोगिताओं की योजना को महानगरपालिका ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसलिए हॉकी इंडिया ने महानगरपालिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का मौका दिया है।