Pimpri Chinchwad Municipal Corporation

    Loading

    पिंपरी: बरसात (Rain) के मौसम में खतरनाक इमारतों (Dangerous Buildings) के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) प्रशासन ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को शहर में कितनी खतरनाक इमारतें हैं? क्या इसकी मरम्मत की जाती है? इस तरह की विस्तृत जानकारी जुटाने का आदेश दिया है। उसके बाद महानगरपालिका की ओर से इन खतरनाक इमारतों के मालिकों को नोटिस (Notice) जारी किया जाएगा।

    बारिश के मौसम में खतरनाक इमारतें ढह जाती हैं और जान-माल के नुकसान की आशंका रहती है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका प्रशासन ने ऐसे भवनों का वार्ड वार सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं।  

     पिछले साल 61 इमारतें खतरनाक पाई गई थी

    पिंपरी-चिंचवड में पिछले साल 61 इमारतें खतरनाक पाई गई थी। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका ने उन्हें नोटिस भी दिया था। जिन भवनों की मरम्मत की जा सकती है, उन्हें तत्काल मरम्मत के लिए कहा जाएगा। यह भी कहा जाएगा कि जिन भवनों की मरम्मत नहीं की जा सकती है, उन्हें नागरिकों द्वारा स्वयं ध्वस्त कर दिया जाए।  उसके बाद भी यदि खतरनाक भवन मालिक स्वयं भवनों को नहीं गिराते हैं तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा। भवन के ढहने से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि के लिए भवन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे।