पिंपरी-चिंचवड़ में जलापूर्ति के लिए 2050 तक का नियोजन: विधायक महेश लांडगे

    Loading

    पिंपरी: चिखली क्षेत्र में नव विकसित सोसायटी एक बड़े जल संकट का सामना कर रही हैं। इस बारे में ऐश्वर्यम हमारा सोसायटी के रहवासियों ने विधायक महेश लांडगे  और पूर्व महापौर और मौजूदा नगरसेवक राहुल जाधव (Councilor Rahul Jadhav) से गुहार लगाई थी। इसके चलते राहुल जाधव ने अपने खर्च पर सोसाइटी के लिए एक कुआं (Well) खुदवाया। इससे ऐश्वर्या हमारा सोसायटी समेत क्षेत्र की करीब 25 सोसायटियों की पानी की समस्या का समाधान किया जा चुका है। इसका जलपूजन भाजपा शहराध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे (MLA Mahesh Landage) के हाथों किया गया।

    विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ शहर (Pimpri-Chinchwad City) को पानी की आपूर्ति (Water Supply) के लिए पवन बांध पर निर्भर रहना पड़ा। हालांकि, भाजपा शासन के दौरान, अगले 50 वर्षों में शहर की बढ़ती आबादी और जल आपूर्ति संसाधनों को सक्षम करने के लिए भाजपा शासन के दौरान योजना बनाई गई है। इसलिए भामा-आस्केड और आंध्र परियोजनाओं से 263 एमएलडी पानी प्राप्त करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है। 

     चिखली में जलशुद्धिकरण परियोजना का कार्य प्रगति पर 

    भाजपा विधायक महेश लांडगे ने कहा कि चिखली में जलशुद्धिकरण परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर नगरसेविका सारीका बोऱ्हाडे, मोशी चिखली हाऊसिंग फेडरेशन अध्यक्ष संजीवन सांगले,निलेश बोराटे, नितीन बोराटे, निखिल बोऱ्हाडे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सोनाम जांभुलकर, युवा मोर्चा सचिव मुक्ता गोसावी, गुरुदत्त पतसंस्थेच्या अध्यक्षा मंगला जाधव आदि उपस्थित थीं।

    सोसायटियों में पानी की समस्या कम होगी

    विधायक लांडगे ने कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों की भूमिका महानगरपालिका के सहयोग पर निर्भर हुए बिना काम करना है। इस लिस्ट में पूर्व महापौर राहुल जाधव का नाम सबसे ऊपर हैं। जाधव ने अपने खर्चे पर क्षेत्र के नागरिकों को पानी के टैंकर, एंबुलेंस, शववाहिका और ड्रेनेज वाहन भी उपलब्ध कराए। अब उन्होंने इस कुएं का निर्माण अपने खर्चे पर कर पानी की पाइपलाइन से जोड़ दिया गया है। इस नई व्यवस्था से ऐश्वर्यम हमारा समेत अन्य आसपास की सोसायटियों में पानी की समस्या कम होगी। महानगरपालिका और प्रशासन की मदद का इंतजार किए बगैर ही जलस्रोत बना दिया गया। विधायक लांडगे ने इस संबंध में राहुल जाधव के काम की सराहना की।