arrested
File Photo

    Loading

    पिंपरी: दोपहिया सवार दो लोगों को रौंदकर फरार हुए बस चालक (Bus Driver) को पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) की वाकड पुलिस (Wakad police) ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से ढूंढ निकालकर गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत (Death) हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरफ्तार बस चालक का नाम प्रकाश श्यामराव बुरंगे (27) है। सड़क हादसे में शुभम बबन गायकवाड (20) ऐसा मृतक का नाम है। उसके साथ दोपहिये पर बैठे नंदू ज्ञानेश्वर लोखंडे (22) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने वाकड पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

    वाकड पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर से मिली जानकारी के अनुसार, नन्दू  लोखंडे और उनका मित्र शुभम गायकवाड दोनों मंगलवार की रात पौने 11 बजे के करीब बारणे कॉर्नर से जा रहे थे। तब तेज रफ्तार बस ने उनकी दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इससे हुए हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। बाद में शुभम की मौत हो गई।

    सीसीटीवी से पुलिस को मिली मदद

    हादसे के बाद मौके का मुआयना करने के पश्चात पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज से बस की शिनाख्त की। इसका चालका प्रकाश बुरंगे बस लेकर थेरगांव के एक हॉस्पिटल में आने की खबर पुलिस को मिली। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वारदात स्वीकार कर ली। इसके अनुसार उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक (क्राइम) संतोष पाटील, सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष पाटील, अभिजीत जाधव, उपनिरीक्षक गणेश तोरगल, कर्मचारी प्रमोद कदम, अतिक शेख, विक्रांत चव्हाण की टीम ने अंजाम दिया।