Pune traffic police
File Photo

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ शहर (Pimpri-Chinchwad City )के नागरिकों के लिए बिना हेलमेट के बाइक चलाना काफी महंगा साबित हुआ है। पिंपरी-चिंचवड़ की ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने पिछले साल बिना हेलमेट के यात्रा करने वाले दोपहिया वाहनों (Two Wheelers) के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई की थी। पिछले एक साल में 85 हजार दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट (Without Helmet) की कार्रवाई की गई है और उनसे 4 करोड़ 25 लाख 47 हजार रुपए जुर्माना (Fine) वसूल किया गया है।

    पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट के तहत ट्रैफिक को अनुशासित करने के लिए पुलिस की ट्रैफिक ब्रांच द्वारा तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। ई-चालान के माध्यम से अनियंत्रित वाहन चालकों का चालान किया जा रहा है। फिर भी कुछ वाहन चालक उसकी अनदेखी कर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे जाम लग जाता है, साथ ही लगातार हादसे भी हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ऐसे अनुशासनहीन वाहनचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

    पुलिस ने पिछले साल भी की था कार्रवाई

    पिछले साल पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की थी और सवा चार करोड़ रुपए बतौर जुर्माना वसूल किए थे। उसके बाद गति सीमा का उल्लंघन करने वाले नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 68 लाख 81 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस के आदेश से इंकार करने के अलावा अनाधिकृत ड्राइविंग, बिना लाइसेंस, लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद वाहन चलाना, अनुचित हॉर्न, बिना बीमा वाहन, गति सीमा का उल्लंघन, ट्रिपल सीट, नंबर प्लेट से छेड़छाड़, साइलेंसर, बिना शीशा, बिना बेल्ट, काला शीशा, विपरीत दिशा में वाहन चलाना निर्देश, सिग्नल जेब्रा क्रॉसिंग, मोबाइल टॉकिंग, वाहन संशोधक पर वाहन रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    पुलिस ने कहा-कार्रवाई जारी रहेगी 

    यातायात पुलिस ने शहर में अनियंत्रित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष के दौरान 7 लाख 30 हजार 285 मामले दर्ज किए। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर 31 करोड़ 44 लाख 93 हजार 250 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे ने कहा कि अनियंत्रित चालकों के कारण अपनी और दूसरों की सुरक्षा खतरे में आ जाती है। इसलिए प्रत्येक वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उपद्रवी चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और जुर्माना वसूलने पर जोर दिया जा रहा है।

    सालभर में की गई कार्रवाई का विवरण

    • 1) पुलिस आदेश की अवमानना : 1786 : 3, 80, 300
    • 2) अनधिकृत वाहनचालक : 18 : 20, 000
    • 3) बिना लायसन्स  : 29311 : 1, 56, 05000 
    • 4) मुदतबाह्य लायसन्स : 2619 : 1, 36, 800 
    • 5) बेवजह हॉर्न बजाना : 330 : 1, 65, 000
    • 6) बिना बीमा वाहन चलाने : 4254 : 46, 01400
    • 7) वेगमर्यादा उल्लंघन : 26166 : 26, 88, 100
    • 8) ट्रिपलसिट : 20990 : 4, 19, 800 
    • 9) बिना हेल्मेट : 85094 : 4, 25, 47, 000 
    • 10) नंबर प्लेट छेडछाड : 648 : 5, 47, 400
    • 11) सायलेन्सर : 2478 : 24, 75, 600 
    • 12) मिरर व्यू : 54457 : 1, 12, 00, 600 
    • 13) सीटबेल्ट : 46366 : 94, 13, 600
    • 14) ब्लैक ग्लास : 39988 : 85, 39, 900 
    • 15) रॉंग साइड : 40507 : 4, 05, 07, 000 
    • 16) सिग्नल जम्पिंग : 52517 : 1, 13, 11, 300 
    • 17) जेब्रा क्रॉसिंग : 6649 : 13, 29, 800 
    • 18) मोबाईल टॉकिंग : 22307 : 44, 61, 400 
    • 19) वाहन मॉडिफाय : 2507 : 2, 50, 700

     (कार्रवाई का स्वरूप, कार्रवाई की संख्या और वसूला गया जुर्माना रुपये में)