धर्मवीर संभाजी महाराज को लेकर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण: शिवेंद्रराजे भोसले

    Loading

    पुणे : छत्रपती शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) को हम आराध्य देवता मानते हैं। लेकिन, वर्तमान समय में धर्मवीर संभाजी महाराज (Dharamveer Sambhaji Maharaj) को लेकर हो रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण (Politics Unfortunate) है। अगर हम इसे बर्दाश्त करते रहे तो हमारे पास मुंह दिखाने के लिए जगह नहीं बचेगी। अब तक हमने जो इतिहास पढ़ा है, उसमें छत्रपति संभाजी महाराज की पहचान इतिहास में ‘धर्मवीर’ के रूप में हुई है। इसलिए इस पर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए, ऐसा बीजेपी विधायक शिवेंद्रराजे भासले (BJP MLA Shivendraraje Bhasle) ने कहा। 

    पुणे में विभिन्न मांगो को लेकर हिंदू जनआक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया था। इसमें शिवेंद्रराजे भोसले शामिल हुए थे। इस मौके पर विपक्ष के नेता अजित पवार के बयान का शिवेंद्रराजे ने समाचार लिया। सत्र के अंतिम दिन अजित पवार ने छत्रपति संभाजी महाराज धर्मविर नहीं, बल्की स्वराजरक्षक थे। ऐसा बयान दिया था। इसका समाचार लेते हुए शिवेंद्रराजे ने कहा की, तक हमने जो इतिहास पढ़ा है, उसमें छत्रपति संभाजी महाराज की पहचान इतिहास में ‘धर्मवीर’ के रूप में हुई है, ऐसा कहा। 

    हिंदू समाज का भय तोडने के लिए मोर्चा का आयोजन 

    मोर्चा को संबोधित करते हुए शिवेंद्रराजे ने आगे कहा की, हिंदू समाज में व्याप्त भय को तोड़ने के लिए मोर्चा निकाला गया है। यह मोर्चा हर तालुका-शहर में निकाला जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की स्थापना की, धर्म की रक्षा करना भी उसका एक अंग था। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन हम अपने धर्म की रक्षा कर रहे हैं, ऐसा भी शिवेंद्रराजे ने कहा। 

    देश और धर्म के बारे में कोई समझौता नहीं: शिवेंद्र राजे 

    हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हमें भले ही सड़कों पर उतरना पड़े, लेकिन देश और धर्म के बीच कोई समझौता नहीं करेंगे। अब हमारे पास साथ आने के अलावा कोई चारा नहीं है। लोग कहते हैं कि औरंगजेब सीमा की रक्षा के लिए आया था। लेकिन, यह बयान हास्यास्पद है। क्या वह वहां हिल स्टेशन आया था? ऐसा सवाल शिवेंद्रराजे ने उठाया। केंद्र में मोदी की सरकार है। प्रदेश में हमारी सरकार है। इसलिए इस मोर्चा की मांगो पर जरुर विचार किया जाएगा, ऐसा भी शिवेंद्र राजे ने कहा।