pune-fire
Pic: ANI

Loading

नयीदिल्ली/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां एक पुणे (Pune) शहर के वाघोली इलाके में एक गोदाम में आज सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली है। फिलहाल इस आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मामले पर विवरण का इंतजार है। 

जानकारी पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने दी है। इस बाबत उन्होंने बताया कि, पुणे शहर के वाघोली इलाके में एक गोदाम में आज सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।मौके पर दो दमकल गाड़ियों से आग बुझाई गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि लाखों का सामान और एक पिकअप टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया है।

गौरतलब है कि, बीते 6 मई को भी पुणे शहर के उबाले नगर के वाघोली क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लग गई थी। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया था।