पुलिस ने युवकों से करवाया उठक बैठक, जानें क्या है मामला

    Loading

    पुणे. गणेशोत्सव में हर्षोल्लास का माहौल होता है, लेकिन आप यदि पुणे में गणपति के दर्शन करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि पुलिस कार्रवाई कर रही है। लोग अकारण भीड़-भाड़ कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर अब पुलिस ऐसे लोगों को सबक सिखाने में जुट गई है।

    पुणे शहर में रात 10 बजे के बाद संचारबंदी कानून लागू है, लेकिन नागरिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पुणे पुलिस और पुणे महानगरपालिका प्रशासन के बार-बार अनुरोध के बावजूद, बाप्पा के दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए नागरिक पेठ में आ रहे हैं। 

    रात 10 बजे के बाद बाहर निकलने पर करना पड़ेगा उठक बैठक 

    अब पुणे शहर पुलिस ने कार्रवाई नहीं, बल्कि सीधे सजा देना शुरू किया है। जिसके तहत बीती रात क़स्बा पथ गणपति क्षेत्र में अकारण घूम रहे युवकों से पुलिस उठक बैठक करवाई है।  गौरतलब है कि गणेशोत्सव को लेकर पुणे पुलिस अब काफी सख्ती कर रही है। बार-बार लोगों से अनुरोध करने के बावजूद लोग भगवान गणेश के दर्शन को लेकर रात के समय निकल रहे हैं और साथ ही कोरोनो नियमों को नहीं मान रहे हैं। जिससे एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा गणेश उत्सव की अवधि में शहर के मुख्य क्षेत्रों में भीड़भाड़ नहीं करने को लेकर विभिन्न तरह से जनजागृति की जा रही है। इसके बावजूद शहर के मुख्य क्षेत्रों में भीड़ नज़र आ रही हैं। इसी वजह से शिवाजी महाराज रोड और बाजीराव रोड ट्रैफिक के लिए आवश्यकता के अनुसार बंद रखा जा रहा है। शहर के मुख्य क्षेत्रों में गणपति के दर्शन के लिए भीड़ कर रहे है।