Gujarat rape case
Representative Photo (File Photo)

Loading

महाराष्ट्र: जहां देश और दुनिया हर क्षेत्र में नई नई ऊंचाइयां हसिल कर रही है वहीं आज भी महिला सुरक्षा को लेकर कई प्रश्न खड़े है। आज भी बलत्कार के कई मामले रोजाना सामने आते है। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला पुणे से सामने आया है। स्कूल में काउंसलिंग के दौरान एक छात्रा ने टीचर को अपने गैंगरेप की पूरी घटना बताई। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

मासूम बच्ची का से गैंगरेप 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरअसल इस छात्रा के साथ चार साल पहले गैंगरेप हुआ था। इसके बाद इस संबंध में कोंढवा थाने में मामला दर्ज किया गया है। मुन्ना नदाफ व दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि तीनों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप है। अब देखना होगा कि गुनाह साबित होने पर इन दरिंदों को क्या सजा मिलती है। 

ऐसे दिया घटना को अंजाम 

बच्ची के मुताबिक, जब वह बच्ची थी तो घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस के घर की खिड़की से कुछ गिरा। लड़की गिरी हुई वस्तु वापस करने के लिए पड़ोसी के घर गई थी। इसी दौरान मुन्ना नदफ ने उसे अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जबकि अन्य दो ने उसका हाथ पकड़ रखा था।

बच्ची को दी ये धमकी

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने तेज आवाज में गाना बजाया और उसका मुंह भी ढक दिया ताकि बच्ची की चीख बाहर न निकले। मुन्ना के बाद वहां मौजूद दो अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह तुम्हें और तुम्हारे परिवार को परेशान करेंगे। इससे घबराई बच्ची ने चार साल तक इस बारे में किसी को नहीं बताया।

मामला दर्ज 

आखिरकार चार साल बाद उसने यह बात अपने शिक्षक मुस्तफ हुसैन को बताई। इसके बाद अब कोंढवा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आज भी यही सवाल है की यह सब आखिर हमारे देश में कब बंद होगा।