Mumbai Murder
मर्डर (कांसेप्ट फोटो)

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई ह। दरअसल यहां वाघोली इलाके में प्रसंग के चलते एक प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी है। ऐसे में अब इस घटना से सनसनी मच गई है। यह घटना आज सुबह सामने आई है।जिस फ्लैट में वे दोनों रहते थे, उस फ्लैट में प्रेमी खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर लोनीकंद पुलिस मौके पर पहुंची, उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आइए जानते है क्या है पूरा मामला…. 

प्रेमी की हत्या

घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि वाघोली में एक प्रेमिका ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी है। आपको बता दें कि दोनों पिछले कुछ महीनों से वाघोली इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। लेकिन यह युवक आज सुबह खून से लथपथ पड़ा मिला।

प्रेमिका भी घायल 

घटना की जानकारी मिलते ही लोनीखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रेमिका ने रसोई के चाकू से प्रेमी के शव पर वार किया था। इस बीच इस घटना में प्रेमिका भी घायल हो गई है। इस घटना से पुणे दहल उठा है।