Pune: Man attacked sex worker after money dispute, police arrested him
Representative Photo

    Loading

    पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) शहर में एक शख्स ने एक महिला सेक्स वर्कर (Sex Worker) पर ब्लेड (Blade) से वार (Attack) कर उसे गंभीर रूप से घायल (Injured) कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स और महिला सेक्स वर्कर के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद शख्स ने उसे शेविंग ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। मामले पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, पुलिस ने 35 वर्षीय महिला सेक्स वर्कर पर ब्लेड से हमला करने के आरोप में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी की पहचान वाडरवाड़ी निवासी राजप्पा सिधलिंगप्पा के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बीते शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आरोपी रेड लाइट इलाके में गया था जिसके बाद महिला से पैसों को लेकर उसका मामूली विवाद हुआ जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया की उसने महिला पर हमला कर दिया। 

    रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि, शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच पैसों को लेकर कहासुनी को लेकर बहस शुरू हुई थी। जिसके बाद महिला ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि, आरोपी गुस्से में आ गया और महिला पर शेविंग ब्लेड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए बाद में अस्पताल शिफ्ट किया गया। घटना की सूचना मिलने पर फरसखाना थाने की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।