murder
FILE PHOTO

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इन दिनों पुणे में भी मारपीट, हत्या, अपहरण जैसी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में पुणे से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में सामने आया है कि मां ने अपनी चार साल की बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना पुणे के हडपसर इलाके में हुई है जिसके बारे में जानकर हर किसी की रूह कांप गई है। आइए जानते है पूरी खबर… 

पुणे में दिल दहला देने वाली घटना 

हमेशा से कहा जाता है कि मां दुनिया की सबसे बड़ी योध्या है,  एक मां अपने बच्चों को हर संकट से सुरक्षित निकालने के लिए कुछ भी कर सकती है। इसके कई उदाहरण हमने देखे हैं। वह अक्सर अपने बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती है। हालांकि पुणे से सामने आई इस दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस घटना में मारी गई लड़की का नाम वैष्णवी महेश वाडेर (उम्र 4) है। 

मां को किया गिरफ्तार 

ऐसे में अब इस मामले में जानकारी सामने आई है कि उसकी मां कल्पना को हडपसर पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह घटना सोमवार (27 मार्च) रात करीब साढ़े नौ बजे हडपसर के सिद्धिविनायक दुर्वांकुर सोसाइटी ससाने नगर में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बात सामने आ रही है कि महिला ने अपने गुस्से के चलते अपनी बच्ची बच्ची की हत्या कर दी है। दरअसल आरोपी कल्पना अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थी।

ऐसे हुआ खुलासा 

23 दिन पहले संबंधित परिवार वहां रहने आया था। महिला बेकरी उत्पाद बेचने के व्यवसाय में थी। कल्पना को सोमवार को किराये का मकान खाली करना था। इसलिए घर मालक वहां गया हुआ था। उस समय उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने को कहा। घर के मालिक और पड़ोसियों ने अंदर जाकर बच्ची की लाश देखी। इसके बाद उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर हडपसर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया।