Prasanna Jagtap

    Loading

    पुणे: किसी भी शहर में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) आम बात है। पर पुणेकर (Punekars) ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) के उल्लंघन में माहिर हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। शहरों की  की सड़कों पर हमेशा ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। हालांकि शहर की संस्थाएं और ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसके लिए जागरूकता के साथ अनेकों उपाय किए गए पर सब नाकाफी साबित हुए। 

    अब बीजेपी के पूर्व नगरसेवक प्रसन्ना जगताप ने इससे राहत दिलाने के लिए और वाहन चालकों में नियमों में पालन के लिए एक युक्ति चली है। इसके लिए उन्होंने उत्तर पूर्व के मिजोरम में लगे होर्डिंग का सहारा लिया है।  ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता के लिए वहां पर होर्डिंग लगे थे। जो काफी वायरल हुए थे। इससे प्रेरित होकर प्रसन्ना जगताप  ने सिंहगढ़ रोड पर होर्डिंग लगाए हैं। अब देखनेवाली बात यह है कि जगताप का यह प्रयास कितना कामयाब होगा?

    शहर में ट्रैफिक जाम आम नजारा

     पुणे शहर को राज्य की सांस्कृतिक राजधानी और शिक्षा का मायका माना जाता है। नतीजा यहां पर  उच्च शिक्षा के लिए पूर देशभर से बच्चे यहां पर आते हैं। ऊपर से नौकरी और रोजगार के लिए लोग यहां आते हैं। अत: यहां पर लोग टू व्हीलर और फोर व्हीलर का अधिक प्रयोग करते हैं। जिससे यहां पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर की बाढ़ से इस शहर में आ गई है और सड़कें संकरी हैं। उस पर से वाहनचाकों द्वारा धड़ल्ले से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जाता है। जिसके चलते ट्रैफिक आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है। जिसका खामियाजा यहां के लोगों को ही भुगतना पड़ता है। मिजोरम में सड़क कोई भी हो सब पर वाहनों की कतार ही दिखाई देती है। उसके बावजूद वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते नहीं दिखाई पड़ते। वे लेन नहीं तोड़ते। ठीक यही होर्डिंग जगताप ने सिंहगढ़ रोड पर जगह-जगह लगाए गए हैं। ताकि पुणेकर भी  होर्डिंग में छपी फोटो से सीख लेकर नियमों का पालन करें। अब देखना है कि प्रसन्ना की यह युक्ति कामयाब होती है या नहीं। अगर होती है तो पुणेकरों की बल्ले-बल्ले और नहीं तो वही ढ़ाक के तीन पात।

    इन प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या

    पुणे के प्रमुख रोड सिंहगढ़ रोड, फर्ग्युसन कॉलेज रोड, जंगली महाराज रोड, कर्वे रोड पर ट्रैफिक जाम का नजारा आम है। इन सड़कों पर नागरिकों को हर रोज ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। लोग सड़क किनारे ही अपने वाहन पार्क कर देते हैं।  नागरिक सिंग्नल का पालन नहीं करते, जल्दी पहुंचने के लिए हर कोई सिग्नल तोड़ता है, रांग साइड से वाहन चलाता है।

    शहर में कई जगहों पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसके कारण यातायात में दिक्कतें होती हैं। इसलिए लोगों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। इससे लोग ट्रैफिक जाम की समस्या से बच सकते हैं। लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह होर्डिंग लगाई है।

    -प्रसन्ना जगताप, पूर्व बीजेपी नगरसेवक, पीएमसी