MHADA
File

    Loading

    पुणे: पुणे, पिंपरी-चिचवड़ समेत सोलापुर और कोल्हापुर जिले में म्हाडा (MHADA) के 5 हजार 69 घरों की लॉटरी (Lottery ) जल्द निकाली जाएगी। इस लॉटरी के लिए पंजीयन (Registration) का कार्य प्रारंभ (Start) हो गया है। पुणे मंडल के तहत निर्माण होने वाले म्हाडा के विभिन्न योजनाओं के 279 घर, पहले आने वाले को प्राथमिकता के 2 हजार 845 घरों के लिए और 20 प्रतिशत सर्वसमावेशक गृहनिर्माण योजना के तहत 1,945 घरों के लिए यह लॉटरी निकाली जाएगी। 

    इस पंजीयन कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथों किया गया। इस समय राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, गृहनिर्माण राज्यमंत्री सतेज पाटिल, प्रधान सचिव मिलिंद म्हैसकर, म्हाडा के सीईओ अनिल डिग्गीकर उपस्थित थे।

    कुल 15, 477 घरों की लॉटरी निकाली जा चुकी 

    गौरतलब है कि पुणे मंडल के तहत जनवरी 2020-21 में 5 हजार 647 घर, 67 भूखंड, जुलाई 2021 में 2 हजार 908 घर, जनवरी 2022 में 4 हजार 22 घर, अप्रैल 2022 में 2 हजार 700 घर, ऐसे कुल 15, 477 घरों की ऑनलाइन लॉटरी निकाली जा चुकी है। इसके अलावा वर्ष 2016 में जिन घरों की लॉटरी निकाली गई थी, उनमें से अब तक 2 हजार घर लाभार्थियों को बांटे गए है, ऐसी जानकारी म्हाडा की ओर से दी गई है।