Navi Mumbai, Crime, Maharashtra

    Loading

    पुणे: दारू के नशे में मां को लगातार पीटनेवाले पिता (Father) की हत्या (Murder) बेटे (Son)ने  अपने मौसेरे भाई की सहायता से की।  उसके बाद शव को बोपदेव घाट में फेंक दिया। मामले का पर्दाफाश कोंढवा पुलिस ने किया है। बोपदेव घाट में मिले शव का पहचान करा कर कोंढवा पुलिस ने केवल चौबीस घंटे में आरोपी बेटे और उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृत शख्स का नाम पवन देबू शर्मा है।  इस मामले में सोनू पवन शर्मा (25), शैलेंद्र गोवर्धन अहिरवार (22) है।  

    तीन दिन पहले बोपदेव घाट की खाई में एक शव कोंढवा पुलिस को मिला था।  नायलॉन की डोरी से गला दबाकर उसके सिर पर पिटाई की गई थी।  परंतु उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।  मृतक के रिश्तेदारों की पहचान करते समय पुलिस नर्हेगांव पहुंची।  पत्नी यशोदा ने बताया कि वह उसका पति है, उसका नाम पवन शर्मा है।  पत्नी ने बताया कि वह हमेशा शराब के नशे में उसकी पिटाई करता था।  उस रात भी उसने उसकी पिटाई की।  जिसके बाद तीनों बाहर चले गए।  पुलिस को बेटे सोनू पर शक हुआ।  दोनों फरार चल रहे थे।  गांव जाने की फिराक में रहे दोनेां को पुलिस ने धर दबोचा।  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल, संजय मोगले और दस्ते के पुलिस नाईक निलेश देसाई, जोतिबा पवार, तुषार आल्हाट और उनके दस्ते ने दोनों को धर दबोचा। 

    खाड़ी में मिले दो शवों की गुत्थी सुलझी 

    उधर, खाड़ी में मिले दो मित्रों के शव की गुत्थी सुलझ गई है।  दोनों की हत्या कर दी गई थी।  बीती रात्र तक  पांच लोगों ने शराब पी।  बाद में दोनों को खाड़ी में धकेल दिया गया।  ऐसा पर्दाफाश पुलिस ने किया है।  इस मामले में पुलिस ने  एक को गिरफ्तार किया है।  जबकि एक फरार है।  पुलिस ने प्रसन्न थूल उर्फ गोट्या (21) को गिरफ्तार किया है तो अनिकेत उरणकर उर्फ  उऱ्या (25) फरार चल रहा है। उसकी खोज पुलिस कर रही है।  विकी प्रकाश लंके (20) और सुशांत सचिन बडदे (21) की हत्या की गई थी। मोहित लंके (18) ने विश्रांतवाडी पुलिस थाने में इसकी शिकायत की थी।

    पुराने विवाद में की हत्या

     पुलिस की जानकारी के अनुसार पिछले सपताह विश्रांतवाडी परिसर की खाड़ी में दो लोगों के शव मिले थे।  छानबीन में पता चला कि उनके नाम विकी लंके और सुशांत बडदे है।  उनकी गुमशुदगी की शिकातय 7 जून को पुलिस से की गई थी।  विकी लंके के भाई ने बताया कि घटना की मध्यरात्रि में तीनों साथ ही थे।  उनको खाना दे कर सोने को कह वह घर लौट आया।  जिसके बाद पुलिस ने अन्य दो की खोजबीन शुरू की।  दोनों फरार थे।  बाद में प्रसन्न थुल को गिरफ्तार किया।  जांच में दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया।  लॉकडाउन में उनमें विवाद हुआ था।  इसके खुन्नस में आरोपी ने अंजाम दिया।