pimpri congress

    Loading

    पिंपरी:  महंगाई, बेरोजगारी, किसान और मजदूर विरोधी नीतियों से देश की जनता त्रस्त है। यह बताकर कांग्रेस (Congress) के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले (Maharashtra State President Nana Patole) के आदेशानुसार पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) में पार्टी इकाई की ओर से भाजपा हटाओ, देश बचाओ का नारा बुलंद करते हुए ‘हाहाकार जनजागरण अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान में शामिल होकर केंद्र सरकार (Central Government) का निषेध करें, यह अपील कांग्रेस के शहराध्यक्ष डॉ. कैलाश कदम (Dr. Kailash Kadam) ने की है। यह अभियान 14 से 29 नवंबर पिंपरी-चिंचवड़ समेत समस्त राज्यभर में यह जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। 

    पिंपरी-चिंचवड शहर कांग्रेस की ओर से नेहरु नगर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरु के स्मारक पर माल्यार्पण कर इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके अलावा थेरगांव इलाके में पदयात्रा से लोगों में जनजागृति की गई। इसका समापन यहां के अनुसया मंगल कार्यालय में एक सभा के जरिए किया गया। इसमें डॉ. कैलाश कदम ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बहुभाषी, बहुधार्मिक, अखंड भारत को एकजुट करने का काम किया। देश में आम गरीबों को केंद्र बिंदु बनाकर नीतियां बनाई गईं। उनके दूरगामी निर्णय से देश में फैक्ट्रियां स्थापित हुईं। मोदी, शाह की सरकार इन सार्वजनिक उद्यमों को पूंजीपतियों के गले में डालकर गरीब जनता को गुलाम बनाने की साजिश कर रही है।

    हर साल युवा अपनी नौकरी खो रहे

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पृथ्वीराज साठे ने कहा कि केंद्र सरकार की हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करने की घोषणा करने वाली केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण हर साल कई युवा अपनी नौकरी खो रहे हैं। हिटलरशाही पद्धति से रातों रात नोटबन्दी के फैसले ने देश के उद्योगों और व्यवसायों को ठप कर दिया है। इसके चलते लाखों परिवार बेघर हो गए हैं। सरकार ने गरीबों के लिए सब्सिडी वाले राशन दाल, मिट्टी के तेल, तेल और गैस में कटौती की है। भाजपा सरकार उन राज्यों के लिए अनुकूल निर्णय लेने की कुटिल नीति अपना रही है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और अन्य राज्यों में कृत्रिम मुद्रास्फीति पैदा करके लोगों को बंधक बनाने की कोशिश कर रही है। राज्य की जनता अब इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर रही है।

    इनकी रही उपस्थिति

    इस मौके पर प्रदेश कमेटी के सचिव और पिंपरी-चिंचवड प्रभारी विजय बारसे, पर्यावरण सेल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोरे, सचिव गौतम आरकडे, पूर्व महापौर कविचंद भाट, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह वालिया, शहर युवक अध्यक्ष नरेंद्र बनसोडे, पूर्व नगरसेवक विश्वास गजरमल, सेवा दल शहराध्यक्ष वीरेंद्र गायकवाड, शिक्षा मंडल पूर्व सभापति अभिमन्यू दहितुले, आयोजक इरफान शेख, याकूब इनामदार, छाया देसले, प्रतिभा कांबले, के. एम. रॉय, बाबा बनसोडे, विजय ओव्हाल, हिराचंद जाधव, उमेश बनसोडे, ज्ञानेश्वर मलशेट्टी, आबा खराडे, सतीश भोसले, किरण नढे, राजाराम भोंडवे, इस्माईल संगम, अजिंक्य बारणे, शुशिला धनवत, बसवराज शेट्टी, दादा देडे, नयन पालांडे, रवि नांगरे, विश्वनाथ जगताप आदि उपस्थित थे।