Pune Shiv Sena Protest

    Loading

    पुणे : आगामी महानगरपालिका चुनावों (Municipal Elections) की पृष्ठभूमि पर शिवसेना (Shiv Sena) और भाजपा (BJP) में रस्साकशी शुरू हो गई है। मुंबई (Mumbai) में भाजपा द्वारा शिवसेना को घेरने के लिहाज से ‘सेल्फी विथ पिट’ (Selfie with Pit) प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसके जवाब में शिवसेना ने पुणे, जहां की महानगरपालिका में भाजपा की सत्ता है, में गड्ढों का नामकरण अभियान चलाया। शिवसेना ने तिलक रोड पर अभिनव चौक से न्यू इंग्लिश तक एक बैलगाड़ी यात्रा आयोजित कर शहर के गड्ढों को भाजपा के नेता नारायण राणे (Narayan Rane), चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) का नाम देकर अनोखा आंदोलन (Unique Protest) किया।

    इस दौरान शिवसैनिकों ने सड़क पर बने गड्ढों को सफेद रंग से घेरा लगाकर भाजपा नेताओं का नाम लिखकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। गड्ढों के नाम पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रकांत पाटिल, भाजपा नेता आशीष शेलार, महापौर मुरलीधर मोहोल का नाम दिया गया और उनके खिलाफ नारे भी लगाए गए। गड्ढों के कारण कई नागरिकों को वाहन चलाते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ है। इससे ड्राइवर को पीठ दर्द के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं या वाहन की मरम्मत के लिए गैरेज में जाते हैं। कई लोग दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठते है।

    भाजपा नेताओं के नाम के साथ विरोध दर्ज कराया

    पुणे के नागरिकों को इस समस्या से मुक्त करने और सत्ताधारी भाजपा को महानगरपालिका की सत्ता से हटाने की मांग करते हुए एक गड्ढा आंदोलन आयोजित किया। साथ ही भाजपा नेताओं को उनके कई वादे याद दिलाए जिन्हें पूरा करने में विफल रहे। भाजपा नेताओं के नाम के साथ विरोध दर्ज कराया गया। महानगरपालिका में सत्ताधारी दल को इस आंदोलन पर संज्ञान लेकर पुणे के नागरिकों को गड्ढे से मुक्त करना चाहिए, नहीं तो भविष्य में और तीव्र आंदोलन होगा यह चेतावनी शिवसेना ने इस इस आंदोलन के जरिए दी है।