Maharashtra ST Strike Support

    Loading

    पुणे:  अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल (Strike) करने वाले एसटी विभाग के कर्मचारियों (ST Workers) को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपना समर्थन (Support ) देने की घोषणा की है। 18 नवम्बर को भारतीय मजदूर संघ प्रणित बिजली कर्मचारी महासंघ और ठेका कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों  ने मुंबई (Mumbai) के आजाद मैदान (Azad Maidan) जाकर वहां आंदोलन (Protest) कर रहे एसटी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।

    इस समय महाराष्ट्र बिजली ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीलेश खरात और महासचिव सचिन मेंगाले, संगठन मंत्री राहुल बोडके और बिजली कामगार महासंघ के निवासी सचिव प्रशांत भांबुर्डेकर उपस्थित थे।

    एसटी कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार प्रमुखता से हल करें

    इस संदर्भ में संगठन का कहना है कि महाराष्ट्र एसटी आम लोगों के यात्रा का प्रमुख जरिया है। यह राज्य के यातायात की रक्तवाहिनी है। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार प्रमुखता से हल करें। एसटी का फिर से सरकारीकरण किया जाए और सभी कर्मचारियों को सभी जरुरी सेवा सुविधाएं दी जाए। आने वाले समय में एसटी कर्मचारियों के समर्थन में बिजली के कर्मचारी भी आंदोलन करेंगे, ऐसी चेतावनी इन पदाधिकारियों ने दी।