Stray Dogs
कुत्तों को मिलेगा घर (फ़ाइल फोटो)

Loading

पुणे: स्मार्ट और मेट्रो सिटी पुणे (Metro City Pune) कुत्तों के आतंक (Terror of Dogs )से निपटने में अभी तक फेल ही रही है, यह कहना गलत नहीं होगा। आए दिन शहर के किसी न किसी हिस्से से आवारा कुत्तों के बड़े बुजुर्गो, बच्चों और अन्य को काटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन पुणे महानगरपालिका प्रशासन ( Pune Municipal Administration) अब तक इस पर रोक का कोई स्थाई हल नहीं निकाल पाई है। 

आंकड़े बताते है कि शहर में हर महीने कुत्तों के काटने की डेढ़ हजार घटनाएं सामने आ रही है। पिछले वर्ष भर में पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) के पशु वैद्यकीय विभाग में कुत्तों के काटने की 16 हजार 569 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं से नागरिकों में भय और दहशत का माहौल है।

फिडिंग स्पॉट बना अवारा कुत्तों का अड्डा

शहर में आवारा कुत्तों के साथ पालतू कुत्तों की संख्या भी काफी अधिक है। इन बढ़ती संख्या की वजह से शहर भर के नागरिकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। कचरा संकलन की जगह, फिडिंग स्पॉट और विभिन्न सड़कों पर आवारा कुत्तों को आसानी से देखा जा सकता हैं। सड़क से पैदल या बाइक से जा रहे लोगों पर ये कुत्ते अचानक से हमला कर देते हैं। कई बार ये कुत्ते हमला करने के बाद काट भी लेते हैं। साथ ही कई बार खुद की तरफ कुत्ते को आते देखकर भागने के दौरान कई बार छोटी बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई

जगह-जगह पर प्राणी प्रेमी आवारा कुत्तों को भोजन देते हैं। खाने के लिए ये आवारा कुत्ते तय समय पर उन स्थानों पर पहुंच जाते हैं। इनमें नए कुत्तों को देखकर वे एक-दूसरे पर भौंकते हैं। इस दौरान यहां से गुजरने नागरिकों द्वारा कुत्तों का झगड़ा छुड़ाने के दौरान उन पर खतरा पैदा होता रहता है। इसे लेकर पुणे महानगरपालिका में शिकायत करने पर कर्मचारी मौके पर आते है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं होती है। यह शिकायत नागरिकों ने की हैं।

नागरिकों की शिकायत मिलने पर श्वान पथक द्वारा कार्रवाई की जाती हैं। यूनिवर्सल जैसी संस्थाओं की मदद से कुत्तों की नसबंदी कर उनके बर्थ पर कंट्रोल किया जाता है। शहर में फिडिंग स्पॉट तय करने का काम जारी हैं।

- विजय ओव्हाल, श्वानपथक समन्वयक, महानगरपालिका

शहर में कुत्ते के सालभर के आंकड़े

  • आवारा: 3 लाख 15 हजार
  • पालतू: 4 हजार
  • नसबंदी किए कुत्ते: 27 हजार 254
  • परिशोधन केंद्र: वडकी, मुंढवा, कात्रज

2022 में कुत्तों के काटने की हर महीने की घटना

  • जनवरी: 1920
  • फरवरी: 1296
  • मार्च: 1290
  • अप्रैल: 852
  • मई: 1505
  • जून: 1373
  • जुलाई: 1050
  • अगस्त: 1278
  • सितंबर: 1499
  • अक्टूबर: 1563
  • नवंबर: 1400
  • दिसंबर: 1543