Seventh Pay Commission implemented for teachers, Municipal Commissioner approved

    Loading

    पुणे : पुणे (Pune) समेत राज्य की विभिन्न महानगरपालिका (Municipal Corporation) के चुनाव (Election) के लिए नई वार्ड संरचना (Ward Structure) और वार्ड संख्या (Ward Number) तय करने का आदेश राज्य सरकार (State Government) ने दिए है। इस निर्णय के तहत महानगरपालिका चुनाव के लिए वार्ड संरचना 2011 की जनगणना के आधार पर तय होगी, लेकिन मतदाताओं की संख्या वर्ष 2022 के आधार पर होगी। ऐसे में कई वार्डों में आबादी कम और मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने की स्थिति बनने की संभावना है। इसके कारण नए वार्ड बनाते समय मतदाता सूचियों का बंटवारा कैसे किया जाए, यह सवाल महानगरपालिका प्रशासन के सामने खड़ा हो गया है। 

    राज्य सरकार ने पुणे समेत राज्य में महानगरपालिकाओं और नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए नया वार्ड ढांचा बनाने का आदेश दिया है। वार्ड संरचना तैयार करते समय 2011 की जनगणना पर विचार करने को भी स्पष्ट किया गया है। महानगरपालिका का एकल सदस्य प्रणाली से वर्ष 2007 में चुनाव हुए थे। इसके लिए 2001 की जनगणना को ध्यान में रखते हुए वार्ड बनाए गए थे। उसके बाद 2011 में केंद्र सरकार द्वारा नई जनगणना की गई। प्रशासन द्वारा 2001 और 2011 की जनगणना के तुलनात्मक अध्ययन के बाद, पुराने पुणे की जनसंख्या में भारी गिरावट आई है, ऐसा पाया गया। इससे जनसंख्या कम और मतदाताओं की संख्या अधिक होगी, ऐसा वार्ड गठन में बात सामने आई थी। 

    मतदाताओं की संख्या 2022 के आधार पर होगी

    इसके जैसी स्थिती फिर पैदा हुई है। राज्य सरकार ने महानगरपालिका कमिश्नर को महानगरपालिका चुनाव के लिए वार्ड संरचना तैयार करने का आदेश दिया है। लेकिन, इसके लिए 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्ड ढांचा बनाने का स्पष्ट किया है। लेकिन, मतदाताओं की संख्या 2022 के आधार पर होगी।  इसके चलते वार्डों में आबादी कम और मतदाताओं की संख्या ज्यादा की स्थिती पैदा होने की संभावना है।