Plastic

    Loading

    पिंपरी : प्लास्टिक (Plastic) के उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद इसका बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है और पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri Chinchwad Municipal Corporation) के उड़न दस्ते भी इस संबंध में कार्रवाई करने में विफल रही है। इसलिए निगम अब वापस एक्शन मोड (Action Mode) में आ गया है। महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग (Municipal Health Department) ने चेतावनी दी है कि 75 माइक्रोन से कम मोटे वाले प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक सामग्री के इस्तेमाल पर तीन महीने की जेल और 25,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

    केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए अगस्त 2021 में संशोधित नियम लागू किए हैं। इसके क्रियान्वयन के तहत निगम ने एक अधिसूचना जारी की है। महाराष्ट्र में 50 माइक्रोन से कम मोटे के प्लास्टिक बैग वाली वस्तुओं पर पहला प्लास्टिक प्रतिबंध लगाया गया था। नए नियमों के मुताबिक 30 सितंबर से 75 माइक्रोन से कम मोटे वाले प्लास्टिक बैग और अन्य प्लास्टिक सामान पर प्रतिबंध रहेगा।

    प्लास्टिक सामग्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा

    अगले चरण में 31 दिसंबर 2022 से 120 माइक्रोन से कम मोटे वाली सभी तरह की प्लास्टिक सामग्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसी के तहत नगर निगम सीमा में प्लास्टिक बैन नियम का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं और सामग्रियों के उपयोग, परिवहन या भंडारण के लिए और दंड लगाया जाएगा। पहली बार यह अपराध करने पर पांच हजार रुपये, दूसरे अपराध पर 10 हजार रुपये, तीसरे अपराध पर 25 हजार रुपये और तीन माह कारावास का प्रावधान है। इस अधिसूचना के अनुसार, प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं में साज सज्जा के इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक और थर्माकोल, मिठाई बॉक्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक कांडी, प्लास्टिक ध्वज, आईसक्रीम कांडी, प्लेटस् कप, ग्लासेस, कटलरी सामग्री, आमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैकेट, प्लास्टिक के चम्मच, चाकू, पीने के लिए स्ट्रॉ, ट्रे, 100 मायक्रॉन से कम मोटी प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, कचरा और नर्सरी के इस्तेमाल की जानेवाली प्लास्टिक की बैग छोड़कर अन्य सभी प्रकार की प्लास्टिक बैग, बाउल, डिब्बे आदि शामिल हैं। 

    प्लॉगथॉन मुहिम में 12 टन कचरा संकलित

    इस बीच महानगरपालिका और पुलिस आयुक्तालय ने शनिवार को मुकाई चौक से वाकड हाईवे तक सर्विस रोड की सफाई को प्लगाथॉन अभियान में लागू किया गया। इस दौरान सर्विस रोड से 12 टन कचरा एकत्र किया गया। प्लास्टिक प्रतिबंध को बढ़ावा देने के लिए महिला आर्थिक विकास बोर्ड द्वारा कपड़े के थैले का वितरण किया गया। रामहरि साठे ने दर्शकों को “माझी वसुंधरा” की शपथ दिलाई। उपायुक्त संदीप खोत, सहायक पुलिस आयुक्त नंदकिशोर भोसले पाटिल, क्षेत्रीय अधिकारी अभिजीत हराले, उमाकांत गायकवाड़, उप अभियंता राजेंद्र इंगले, महिला आर्थिक विकास निगम की अर्चना क्षीरसागर, अशोक वरवट्टीकर, शिरीष रिंगे सहित 150 पुलिस कर्मी, नगर निगम के 325 कर्मचारी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के 45 कर्मचारियों ने सफाई अभियान में भाग लिया। स्वच्छ भारत मिशन की पिंपरी चिंचवड़ ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेत्री प्राजक्ता माली, नगर कमिश्नर राजेश पाटील, पुलिस कमिश्नर कृष्णप्रकाश, ब प्रभाग अध्यक्ष सुरेश भोईर, अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे, पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर, सहशहर अभियंता श्रीकांत सवणे की प्रमुख उपस्थिति में यह स्वच्छता मुहिम चलाई गई।