पत्नी और साली के साथ मिलकर मंदिरों से चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Loading

    पुणे: शिरसाई माता मंदिर (Temples) से आभूषण चोरी करने के आरोप में पति (Husband),  पत्नी (Wife) और साली (Sister-in-Law) को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। इस गिरोह पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के करीब 20 से 25 मंदिरों से चोरी करने का आरोप लगा है। आरोपियों ने शनिवार की आधी रात को बारामती पुलिस थाने की सीमा में आने वाले शिसुफल गांव के शिरसाई माता मंदिर से आभूषण और अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस ने 14 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों की पहचान शाहरुख राजू पठान, पूजा जयदेव मदनाल और अनीता गोविंद गजाकोश के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने शिरसाई माता मंदिर के साथ साथ नागपुर, वर्धा, लातूर, बीड, उस्मानाबाद, सतारा और कोल्हापुर जिलों के करीब 20 से 25 मंदिरों से आभूषण और अन्य सामग्री चोरी करने की बात कबूल की है। 

    12 लाख रुपए का सामान पुलिस ने किया जप्त

    आरोपियों के पास से अब तक शिरसाई माता मंदिर से चुराए गए सभी आभूषण और पीतल के सामान, महाराष्ट्र के अन्य मंदिरों से चुराए गए आभूषण, सामान और पिंपरी से चुराए गए एक ईको वाहन समेत लगभग करीब 12 लाख रुपए का सामान को पुलिस ने जप्त किया हैं।