Nagpur Road Accidents

    Loading

    पिंपरी: पुणे से मुंबई जाने वाले मार्ग पर खंडाला घाट (Khandala Ghat) में खोपोली (Khopoli) के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक घंटे में तीन अलग-अलग हादसे (Road Accidents) हो गए, जिससे शनिवार सुबह चार बजे से छह बजे के बीच भारी जाम (Jam)लग गया। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत (Death) हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, पहला हादसा बोरघाट में सुबह 4.04 बजे 36,300 प्वाइंट पर हुआ।  ट्रेलर ने अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। वहीं दूसरी दुर्घटना 39,800 प्वाइंट पर हुई। हादसे में टैंकर ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। तीसरी दुर्घटना सुबह 5.04 बजे 40,200 पॉइंट पर हुई। इसमें अज्ञात वाहन की आमने-सामने की टक्कर में आयशर टेंपो की मौत हो गई।

    अस्पताल में हुई एक की मौत

    हादसों की खबर पाकर खोपोली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने का प्रयास किया। इस हादसे की वजह से मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस के प्रयास से छह बजे तक यातायात सुचारू हो सका। खोपोली पुलिस के मुताबिक, मुंबई की ओर जाने वाले वाहन तीनों जगहों से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर अब सुचारू रूप से चलने लगे हैं। यातायात सुचारू करने के लिए 10 से 15 ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे।  इन हादसों के चलते मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक जाम हो गया। तीसरे हादसे में आयशर टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खोपोली नगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।