Workers not coming to work at the original place

Loading

पुणे: कसबा पेठ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव (Kasba Peth Assembly Constituency By-Election) की आचार संहिता के चलते इस साल पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation ) का बजट (Budget) पेश करने में देरी हुई है। हालांकि, 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए पुणे महानगरपालिका (PMC) वर्ष 2023-24 का बजट  24 मार्च को पेश किया जाएगा। पुणे महानगरपालिका में प्रशासक नियुक्त होने के कारण लगातार दूसरे वर्ष पुणे महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक विक्रम कुमार (PMC Commissioner and Administrator Vikram Kumar) ही बजट को पेश करेंगे।

पिछले वर्ष 2022-23 का बजट कमिश्नर विक्रम कुमार ने पेश किया था। हर बार की तरह फरवरी में होने वाले पुणे महानगरपालिका के चुनाव अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। इसलिए स्वयं पुणे महानगरपालिका कमिश्नर विक्रम कुमार द्वारा बजट पेश किया गया था। वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट भी कमिश्नर पेश करेंगे। आगामी बजट 8 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है, लेकिन पुणे महानगरपालिका द्वारा करी गई नई पद भर्ती के कारण पूंजीगत व्यय बढ़ने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ पीएमआरडी से पुणे महानगरपालिका में शामिल गांवों से होने वाली आय का 75 प्रतिशत हिस्सा पुणे महानगरपालिका को मिलेगा। साथ ही जीएसटी में 10 प्रतिशत की वृद्धि भी राज्य सरकार से प्राप्त होगी। शामिल गांवों से मिलने वाले संपत्ति कर के कारण पुणे महानगरपालिका के आय में वृद्धि के संकेत हैं।

प्रशासन की विभागवार बैठकें हुईं

महाराष्ट्र महापालिका अधिनियम के अनुसार प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष महानगरपालिका के राजस्व, पूंजीगत आय और व्यय का बजट (योजना) तैयार किया जाता है। आम तौर पर नवंबर से बजट योजना तैयार करने का जिम्मा प्रशासन अपने हाथ में ले लेता है। हर साल की तरह इस साल भी प्रशासन की विभागवार बैठकें हुईं। 15 जनवरी तक योजना सौंपे जाने की उम्मीद थी, लेकिन जी-20 सम्मेलन की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ था। इसलिए बजट योजना समय पर तैयार नहीं हो सकी। उसके बाद कसबा विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता के चलते बजट पेश करने में फिर देरी हुई। अब बजट का काम लगभग खत्म हो गया है। शुक्रवार को पीएमसी कमिश्नर द्वारा बजट पेश किया जाएगा।