(Image-ANI)
(Image-ANI)

    Loading

    मुंबई: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक़ महाराष्ट्र के पुणे ट्रेनी एयरक्राफ्ट काबड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे के बारे में  बताया जा रहा है कि इस हादसे में 22 साल की महिला पायलट जख्मी हो गई।  बता दें कि जो बताया जा रहा है कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ वह टू सीटर प्लेन था। हादसे को देखते हुए इसकी इंदापुर में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।  

    इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ अभिनव देशमुख ने बताया कि यह ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट Carver Aviation कंपनी का है। दरअसल इस ट्रेनी एयरक्राफ्ट को 22 साल की भाविका राठौड़ उड़ा रही थीं।

     

    तकनीकी खराबी के बाद उन्होंने इसे खेत में लैंड कराया। इस दौरान उन्हें भी चोट आई हैं। इसके बाद उन्हें नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पायलट जख्मी है परन्तु वह खतरे से बाहर है।