File Photo
File Photo

    Loading

    पुणे:  पता पूछने के बहाने सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के गले से सोने की चेन (Gold Chain) छीनने वाले दो शातिर बदमाशों को कोरेगांव पार्क पुलिस (Koregaon Park Police) ने जाल बिछाकर गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पकड़े  गए आरोपियों के पास से सवा लाख रुपए के गहने (Jewelry) जब्त किए गए हैं। 

    गिरफ्तार आरोपी का नाम सनी संजय सपकाल (24)  और साहिल उर्फ छोट्या राजेंद्र थोरात (19) है। इस मामले में कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में 73 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है।

    दोनों पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी

    मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर सिटीजन कोरेगांव पार्क जा रहे थे। सुबह 4 बजे थकावट आने पर वे बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया गेट के पास रुके थे। कार में वे आराम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आए और उनसे पता पूछने का नाटक किया। शिकायतकर्ता जैसे कार से बाहर आए दोनों ने उनके गले से सोने का चेन छीन लिया। मामले की जांच चल रही थी। 

    सीसीटीवी से मिला सुराग

    सीसीटीवी फुटेज की जांच करनेपर इसमें लुटेरे कैद हो गए थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी संदीप जढर को मुखबिरों से जानकारी मिली कि दोनों आरोपी श्री संत गाडगे महाराज कॉलेज के पास घूम रहे हैं। इसके बाद सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विनायक वेताल के मार्गदर्शन में सब इंस्पेक्टर अमोल घोडके और उनकी टीम ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। दोनों पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी है। दोनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज है।