arrest
File Photo

    Loading

    पुणे : मैट्रिमोनियल वेबसाइट (Matrimonial Site) के द्वारा विवाह (Marriage) के इच्छुक लोगों को चूना लगाने का काम करनेवाले दो नाइजीरियन (Nigerian) लोगों को पुणे पुलिस (Pune Police) ने हिरासत में लिया है। पुणे साइबर पुलिस (Pune Cyber Police) ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परदेश में नौकरी करने की बात कहकर पुणे (Pune) की एक महिला से 12 लाख की ठगी (Cheating) की। यह घटना जून 2020 से जुलाई 2020 के बीच हुई। जिस महिला के साथ ठगी हुई थी उस महिला ने पुणे साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी थी। 

    इसके अनुसार, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। छानबीन के बाद पुलिस ने दिल्ली से चिदिबेरे नवोसू उर्फ जेम्स नवोसू (36) ओकोरो बेसिल इफेनीचुकु (41) दोनों निवासी बी-35, ओमिक्रॉन 1 ए, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, मूल निवासी नायजेरिया को गिरफ्तार किया है। उन्हें सुरजपुर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 29 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड में रखने का आदेश दिया है।

     12 लाख 19 हजार 949 रुपए की ठगी 

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुणे शहर की एक महिला के साथ जून 2020 से जुलाई 2020 के बीच मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अनजान आदमी से पहचान हुई। उसने कहा कि वो विदेश में नौकरी करता है। उसके बाद महिला को शादी का झांसा दिया और अलग-अलग कारण देकर महिला को दो बैंक अकाउंट में पैसे भरने को कहा। आरोपी ने पीड़िता से 12 लाख 19 हजार 949 रुपए लेकर ठगी की। इस क्राइम में सायबर पुलिस ने तकनीकि विश्लेषण के आधार पर आरोपी को ढूंढ निकाला। 

    पुलिस ने किया यूपी से गिरफ्तार

    पुलिस को आरोपियों के ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में रहने की जानकारी मिली, उसके अनुसार पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश में जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक अंकुश चिंतामणी, सहायक पुलिस निरीक्षक शिरीष भालेराव, पुलिस उपनिरीक्षक आनंदराव ढवले, पुलिस अंमलदार अस्लम अत्तार, योगेश वाव्हाल, नितेश शेलार, वैभव माने, सौरभ घाटे, अंकिता  राघो , शिरीष गावदे, मंगेश नेवसे, प्रवीण सिंह राजपूत की टीम ने अंजाम दिया।