hamla

    Loading

    पिंपरी: गाडी साइड में लेने के लिए कहने पर हुए विवाद में पुलिस पाटिल समेत 4 लोगों ने मिलकर कोयते से जानलेवा हमला करते हुए एक युवक को जान से मार दिया। यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) से सटे चाकण (Chakan) के कान्हेवाडी गांव में घटी। इसमें मरनेवाले का नाम दिनेश मच्छिंद्र बहिरट (36) है। उसकी हत्या को लेकरप मयूर दगडू येवले (28) की शिकायत पर पुलिस पाटील राजेश येवले, ओंकार ढोरे, प्रसाद येवले (सभी निवासी कान्हेवाडी) और एक अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश वारदात वाली रात मयूर येवले के घर के सामने से अपनी गाड़ी साइड में ले रहे थे, तब पुलिस पाटिल येवले का उनके साथ विवाद हुआ। यह झगड़ा आगे चलकर बढ़ गया और येवले के साथी ढोरे और प्रकाश येवले कोयते लेकर वहां पहुंचे। ढोरे ने मयूर येवले पर पहला वार किया हालांकि वे बच गए। 

    चाकण पुलिस कर रही मामले की जांच

    कोयता उनकी जैकेट में फंसने से जैकेट फट गई। इसके बाद राजेश येवले और अनजान व्यक्ति ने मयूर को पीछे से पकड़ लिया और ढोरे व प्रसाद येवले ने दिनेश के सिर में कोयता से वार किया, जिसमें गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मयूर येवले की शिकायत के आधार पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चाकण पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।