File Photo
File Photo

    Loading

    पिंपरी : पाबंदी (Ban) के बाद भी पुणे (Pune) और पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) में पतंग उड़ाने (Flying Kites) के लिए कंटीले मांजे (Barbed Manja) की विक्री की जा रही है। जिससे जानलेवा घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा घटना पुणे-मुंबई हाइवे (Pune-Mumbai Highway) पर घटी है, जिसमें निगड़ी की दिशा में आते वक्त एक दोपहिये पर सवार युवक के गले में पतंग का मांजा फंसने से उसका गला कट गया। इसमें यह युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायल युवक का नाम चिन्मय वाखारे है। वह गुरुवार की दोपहर दिवाली की शॉपिंग के लिए पुणे गया था। वापसी में खड़की स्टेशन के पास उसके गले कुछ चुभन सी हुई। जब उसने हाथ लगाकर देखा तो उसके गले में मांजा फंसा हुआ पाया। उसे निकालने की कोशिश में गले के साथ उसके हाथ भी कट गए। इसके बाद उसने अपनी दोपहिये को किनारे लगाई औऱ फिर वह फंसा हुआ मांजा निकाला। 

    इसकी जानकारी पाकर वहां आई उसकी बहन ने उसे खड़की कैंटोनमेंट बोर्ड के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस बारे में खडकी पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। बहरहाल चिन्मय के भाई सागर ने कहा कि, इससे पहले पतंग के मांजे से एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। जब घातक मांजे की विक्री पर पाबंदी लगाई गई है तब विक्री के लिए मांजा आ कहां से रहा है? यह सवाल उठाकर सागर ने इस मामले में महानगरपालिका और पुलिस की ओर से संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।