पुणे के कोंढवा में युवक की हत्या, पांच गिरफ्तार

    Loading

    पुणे: कोंढवा (Kondhwa) के शिवनेरी नगर इलाके में पूर्व रंजिश (Enmity) के चलते पांच लोगों ने एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या (Murder) कर दी। घटना बुधवार रात की है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार (Five Arrested) किया है।

    मृतक का नाम महेश लक्ष्मण गुजर (23) बताया जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमर गव्हाणे, राजेश पवार, कृष्णा मराठे, सचिन राठोड और गणेश हाके के रूप में हुई है। मामले में लक्ष्मण गुजर (21) ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 

    जान से मारने की दी थी धमकी

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले मृतक महेश और आरोपियों के बीच गाड़ी से धक्का लगने के बाद विवाद हुआ था। उस समय महेश को जान से मारने की धमकी आरोपियों ने दी थी। 

    पूर्व रंजिश के चलते हत्या 

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमर गव्हाणे के कहने पर बुधवार की रात भगवा चौक के पास रवि बिल्डिंग के सामने महेश को घेरकर पांचों आरोपियों ने उस पर तेज धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोंढवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने पूर्व रंजिश के चलते हत्या करने की बात कबूली। मामले में कोंढवा पुलिस जांच कर रही है।