Rape
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के कुर्ला (Kurla) इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक महिला (Woman) की लाश खाली इमारत में मिली है। महिला की रेप के बाद हत्या (Rape and Murder) की गई है। महिला की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।

    इस मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने विशेष टीम बनाई है जो आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगाल रही है।

    एएनआई के अनुसार, मुंबई के कुर्ला इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। महिला का शव एक खाली इमारत में मिला है। महिला की बॉडी डिकम्पोज़ होना शुरू हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। और अब आगे की जांच पुलिस कर रही है। 

    बताया जा रहा है कि, महिला की रेप के बाद हत्या कुछ दिन पहले की गई थी। खली पड़ी बिल्डिंग में किसी के नहीं आने-जाने से मामले के बारे में जल्दी पता नहीं चल पाया। जब शव डिकम्पोज़ होने लगा तब इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल शिफ्ट किया। प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि, 20 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या की गई है।