Rape, No Rape
Representational Pic

    Loading

    मुंबई. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने साकीनाका रेप और हत्या के मामले (Sakinaka Rape-Murder Case) में चार्जशीट दाखिल (Chargesheet) कर दी है। चार्जशीट करीब 350 पन्नों की है। ज्ञात हो कि मुंबई के साकीनाका इलाके में 9 और 10 सितंबर की रात को 45 साल के शख्स ने एक 30 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया था। जिसके बाद पीड़िता की मौत हो गई।

    पुलिस ने चार्जशीट में हमले की क्रूरता का जिक्र किया है। चार्जशीट के मुताबिक, पीड़िता पर इतनी बेरहमी से हमला किया गया कि उसकी आंतें बाहर निकल आईं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले में एक महीने के भीतर चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने 18 दिनों में आरोप दायर किए।

    मुंबई पुलिस ने अपनी चार्जशीट में अपराध का ब्योरा दिया था। चार्जशीट के अनुसार, आरोपी पीड़िता एक दूसरे को को जानते थे और वे एक-दूसरे के करीब थे। आरोपी पीड़िता से नाराज था, क्योंकि पीड़िता ने आरोपी से किए गए वादे को पूरा नहीं किया था। वह उससे मिलने की कोशिश कर रहा था। आरोपी अपराध से 25 दिन पहले पीड़िता से संपर्क कर रहा था लेकिन वह असफल रहा।

    चार्जशीट के मुताबिक 25 दिन बाद जब आरोपी ने पीड़िता को देखा तो उसने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। उसने उस पर हमला करने के लिए रॉड जैसे हथियार का इस्तेमाल किया। उसने रॉड को उसके गुप्तांग में इतनी जोर से डाला कि उसकी आंतें बाहर आ गई।

    चार्जशीट के मुताबिक इस मामले में कंट्रोल रूम में कॉल करने वाले चौकीदार का बयान, आरोपी और पीड़िता को एक साथ देखने वाले लोग और डॉक्टर चार्जशीट में अहम गवाह हैं।

    गौरतलब है कि, 10 सितंबर को पुलिस को कंट्रोल रूम पर तड़के 3.30 बजे कॉल आया था। जिसमें साकीनाका के खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला (32) के बेहोश होने की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे रजवाड़ी अस्पताल भर्ती किया गया।

    जांच में पता चला कि महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने भागने से पहले उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी थी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। जहां 11 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में 45 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।