sanjay raut
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ कुछ समय शिवसेना (Shivsena) के ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा दावा किया कि महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार फरवरी का महीना नहीं देख पाएगी। वहीं आज वह केंद्रीय मंत्रियों को गाली देते हुए कैमरे में कैद हुए। दरअसल आज वह छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान को लेकर केंद्र और शिंदे सरकार  पर तंज कस रहे थे।

    संजय राउत ने दी गंदी गालियां

    मीडिया द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने केंद्र और शिंदे सरकार के मंत्रियों पर गाली कसते हुए उन्होंने कहा कि, “केंद्र और शिंदे सरकार में बैठे एक भी मंत्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर कुछ नहीं कहा, ये सब ही गां##…की औलाद हैं।  अन्य सभी मुद्दों पर बोलते हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर नहीं बोलते हैं. हमें ऐसा लगा था कि कोई तो भी माई का लाल, केंद्रीय मंत्री खड़ा रहेगा और अपना इस्तीफा देगा और महाराष्ट्र में वापस आएगा कि शिवाजी महाराज के अपराध के लिए मैंने ये त्याग किया, लेकिन सब बेकार और गां##… की औलाद हैं। “

    (नोट: Video में अपशब्दों  का प्रयोग हुआ है जिसकी कोई भी ‘नैतिक जिम्मेदारी’ नवभारत  नहीं लेता है )

    पहले भी लगाए हैं आरोप 

    गौरतलब है कि, इसके पहले भी शिवसेना (UBT) नेता ने आरोप लगाया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज का हर रोज अपमान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि, “छत्रपति शिवाजी महाराज पर हमले और महाराष्ट्र के अपमान पर भी BJP चुप है। देखिये बीजेपी को छत्रपति शिवाजी से कितना प्यार है। मेरी बात याद रखना। छत्रपति शिवाजी के अपमान का बदला लिया जाएगा।”  बीते साल ही, कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को ‘‘पुराने जमाने’’ का प्रतीक कहकर एक विवाद खड़ा कर दिया था। इस टिप्पणी को मराठा राजा और राज्य का ‘‘अपमान’’बताया गया था। 

    इतना ही नहीं शिवसेना (UBT) नेता ने दावा किया था कि, शिवाजी महाराज का अपमान करने के लिए BJP में प्रतिस्पर्धा है। राउत ने आरोप लगाया, “BJP को मोदी का अपमान तो दिखता है, छत्रपति शिवाजी महाराज का नहीं। BJP में शिवाजी महाराज का अपमान करने की होड़ मची हुई है।”

    गौरतलब है कि इसके पहले बीते शुक्रवार को शिवसेना के ठाकरे गुट के सांसद संजय राउतने दावा किया था कि महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार फरवरी का महीना नहीं देख पाएगी। कानून और संविधान के लिहाज से शिंदे गुट के 16 विधायकों की विधायकी अयोग्य ठहरा दी जाएगी। तब तक ये सरकार वेंटिलेटर पर है। सिर्फ ये वक्त को आगे खींच रहे हैं।

    कसा शिंदे सरकार पर तंज 

    इतना ही नहीं उन्होंने महाराष्ट्र में काबिज शिंदे की सरकार को ‘कठपुतली शासन’ पर निशाना साधते हुए कहा कि हर रोज विभिन्न मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार अप्रभावित है और ‘मोटी चमड़ी वाले गैंडे की तरह’ है। पहले हाई कोर्ट की फटकार के बाद मंत्री इस्तीफा दे देते थे, लेकिन एक ही अधिवेशन में मुख्यमंत्री सहित छह मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन शिंदे सरकार बैठी रही।