
महाराष्ट्र: आये दिन महाराष्ट्र में मराठी लोगों पर अत्याचार होने की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में अब इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के राजनेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे है। जैसा की हम जानते है पिछले हफ्ते मुलुंड में शिव सदन सोसायटी में एक मराठी महिला को जगह नहीं देने की घटना सामने आई थी। जिससे महाराष्ट्र में सनसनी मच गई थी।
ऐसे में अब इस घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इस घटना को लेकर ठाकरे ग्रुप के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर निशाना साधा है। जी हां हमला करते हुए संजय राउत ने कहा कि ”महाराष्ट्र में मराठी लोगों की इस स्थिति के लिए एकनाथ शिंदे और बीजेपी जिम्मेदार हैं।”
आगे संजय राउत ने कहा, ”महाराष्ट्र में मराठी लोगों की स्थिति के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी जिम्मेदार हैं। यही वजह है कि शिवसेना कमजोर हुई। मुंबई में मराठी लोगों की आवाज और ताकत खत्म करने के लिए ही बीजेपी ने शिवसेना को तोड़ा है। मुख्य शिवसेना को तोड़ने का कारण यह है कि मुंबई और महाराष्ट्र में मराठी लोगों की आवाज दबा दी जाएगी। एकनाथ शिंदे और उनके लोग बेईमान हैं, इस घटना के लिए सभी जिम्मेदार हैं।”