The removal of Kiren Rijiju from the Law Ministry is a victory for the justice system, Sanjay Raut taunts
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) अक्सर अपने बयान के चलते सुर्खियों में रहते है। उन्होंने कई बार विवादित बयान दिया है। वहीं, अब शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अगर राज्यपाल सरकार चलाने जा रहे हैं तो निर्वाचित पदाधिकारियों का क्या होगा।

    संजय राउत (Sanjay Raut)ने आगे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका  उठाते हुए  कहा कि, “ऐसा लग रहा था जैसे वही शासक, वही राज्य सरकार चला रहे हों, वही चिट्ठी लिख रहे हों। क्या अब कोई और उनके पत्र लिख रहा है?” 

    इसके अलावा संजय राउत (Sanjay Raut) ने गिरीश महाजन (Girish Mahajan) के शिवसेना पार्टी को तोड़ने ने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “गिरीश महाजन के भाषण से एक बात तो साफ है, शिवसेना में दरार बनाने का भारतीय जनता पार्टी का सपना पुराना था, इसमें शरद पवार का कोई हाथ ही था। शिवसेना को खत्म करने का भारतीय जनता पार्टी का सपना था। आख़िरकार उनके पेट में जो था वही उनके मुंह पर आया है। इसलिए इस बात के लिए मैं गिरीश महाजन को बधाई दूंगा।”

    संजय राउत (Sanjay Raut) ने आगे कहा कि, मैंने पहले ट्वीट करते हुए कहा था कि वह महाराष्ट्र के टुकड़े करना चाहते थे। लेकिन, इस काम में शिवसेना बीच में आ सकती है। इसलिए सबसे पहले शिवसेना के टुकड़े किए जाना चाहिए। ऐसी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नीति थी और उन्होंने ऐसा ही किया। बीजेपी की साजिश को हमारे वीर चालीस विधायक समझ नहीं पाए।

    संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि, ‘वो चालीस विधायक बीजेपी की साजिश में शामिल थे, इसलिए शिवसेना पार्टी को तोड़ने की साजिश को अंजाम दिया गया।’ संजय राउत ने गिरीश महाजन का जिक्र करते हुए सीधे तौर पर बीजेपी पर महाराष्ट्र को तोड़ने का आरोप लगाया है।