raut shinde

Loading

मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) अक्सर शिंदे-फडणवीस सरकार पर निशाना साधते है। अब एक बार फिर उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की है। राउत ने आरोप लगाया है कि, महाराष्ट्र में जबरन वसूली करने वाली सरकार है और उन्होंने पैसे वसूलने के लिए कई एजेंट नियुक्त किए हैं। संजय राउत के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया है। वहीं, अब राउत के इस बयान पर शिंदे गुट के नेता ने करारा जवाब दिया है। 

शिंदे के टुकड़ों पर बड़े हुए राउत 

शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ (Sanjay Gaikwad) ने संजय राउत की आलोचना का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं ने मातोश्री पर जाकर पैसे दिए। संजय राउत और उनके जैसे कुछ लोक एकनाथ शिंदे के टुकड़ों पर बड़े हुए है।’ 

राउत की आलोचना का जवाब देते हुए संजय गायकवाड़ ने कहा, ‘एकनाथ शिंदे पैसे लेने वाले या रंगदारी लेने वाले नेता नहीं हैं। वे दोनों हाथों से लोगों को दान दे रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि उन्होंने ‘मातोश्री’ के लिए कितने पैसे दान किए होंगे। तो आरोप करने से पहले संजय राउत जैसे आदमी को यह  देखना चाहिए। एकनाथ शिंदे के दिए पैसे से ही उनके दुकान चल रहे हैं। आप (संजय राउत) एकनाथ शिंदे द्वारा दिए गए एक टुकड़े पर बड़े हुए हैं। अब आप उनपर ऊँगली उठा रहे हैं। एकनाथ शिंदे एक उदार हृदय व्यक्ति हैं, उन्होंने सभी को बहुत कुछ दिया है।”

संजय गायकवाड़ ने आगे कहा, “एकनाथ शिंदे ने मातोश्री पर 100 प्रतिशत पैसे दिए है। इसमें कोई नई बात नहीं है। कई नेताओं ने मातोश्री पर पैसा दिया है।”