RAUT MODI
सांसद संजय राउत के खिलाफ FIR

Loading

नई दिल्ली/महाराष्ट्र: ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह तानाशाही और गुलामी थोपने की हो रही कोशिश है। उन्होंने कहा कि देश की शक्ति बहुत बड़ी है। विपक्षी दलों की ताकत बहुत बड़ी है। शासक इस देश को गुलाम बनाना चाहते हैं और हमें इस गुलामी में बांधना चाहते हैं। इन प्रतिबंधों को तोड़ने का समय आ गया है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने महिला सांसदों, महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस तरह के कई आरोप राउत ने मोदी पर लगाए है। 

‘भ्रष्ट तरीकों से जीते चुनाव’

जी हां आपको बता दें कि  आरोप लगाते हुए सांसद संजय राउत ने कहा कि इस देश में यह तय हो गया है कि विपक्ष की आवाज को दबाया जाना चाहिए और कोई आंदोलन नहीं होने देना चाहिए। ऐसे में उन्होंने यह सवाल उठाया है कि क्या चुनाव भी भ्रष्ट तरीकों से जीते गए। देश की जनता सड़कों पर उत्तरी है इससे यह साफ है कि देश की जनता ने उन्हें वोट नहीं दिया। शरद पवार ने ईवीएम को लेकर बैठक की और सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हम इसके साथ आगे बढ़ेंगे।

PM मोदी की जांच हो  

उन्होंने फिर आगे आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बदले की राजनीति जारी है। उन्हें जवाब देना चाहिए कि वे किससे और क्यों बदला ले रहे हैं और देश को लूटने वाले गौतम अडानी के पीछे क्यों खड़े हैं। विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भाषण सही है। इसकी जांच होनी चाहिए कि अडानी एक चेहरा हैं और उनका पैसा मोदी का है। अडानी तब से उभरा है जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। मोदी आज भी उन सभी मुद्दों की बात करते हैं जब हजारों और सैकड़ों करोड़ का भ्रष्टाचार चल रहा हो।