Maharashtra Road Accident
FILE- PHOTO

Loading

मुंबई: भारत में सड़क हादसे (road accidents) से रोजाना हजारों लोगों की मौत होती है। सायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब किसी बड़े हादसे की खबर न आती हो। अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं जिसमें एक साथ दर्जनों लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन फिर भी बाइक एक्सीडेंट (bike accident) के मामले सबसे ज्यादा होते हैं। सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौत बाइक सवार की ही होती है। इसके पीछे कई कारण हैं। देश भर में सड़क हादसे की खबर हर राज्य से आते हैं। लेकिन महाराष्ट्र  (Maharashtra) में रोड एक्सीडेंट के मामले कुछ ज्यादा ही होते हैं। ऐसा ही एक डाटा सामने आया है जो डराने वाला है। महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने जो डाटा जारी किया है वह काफी हैरान और डराने वाला है। इन हादसों में हजारों परिवार उजड़ गए।  

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार साल 2022 में महाराष्ट्र में सड़क हादसों (road accidents in Maharashtra) में 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। सड़क हादसों में मरने वाले लोगों में 57% लोग बाइकर होते हैं। और 21% पैदल चलने वाले होते हैं। जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक, राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 4,922 लोगों की मौत हुई है। जबकि 6,845 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  

बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati) जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। मुंबई से करीब 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर-अंजनगांव रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। हताहतों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे एक पारिवारिक समारोह से दरियापुर लौट रहे थे।