Image-Twitter-@Awhadspeaks
Image-Twitter-@Awhadspeaks

Loading

महाराष्ट्र: वैसे तो सोशल मीडिया पर हम रोजाना कई वीडियो देखते है। लेकिन आज जो वीडियो हमारे सामने आया है उसे देख आपकी रूह कांप जाएगी। जी हां हाल ही में NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भीड़ में भगदड़ का वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यह वीडियो मॉर्फ्ड नहीं है। इसका कारण यह है कि इसमें महाराष्ट्र सरकार की गाड़ी नजर आ रही है। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सवाल पूछा है कि आखिर ये वीडियो महाराष्ट्र का है क्या?

आव्हाड ने शेयर किया वीडियो 

जैसा कि आप देख सकते है एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो बेहद डरावना है। हर कोई अब इस वीडियो को देख यह सवाल उठा रहे है कि क्या लोग इंसानियत भूल गए है क्या? लोगों में भगदड़ मची हुई है कई लोग जमीन पर मरे हुए दिखाई दे रहे है और इतना ही नहीं बल्कि  कुछ उन लाशों पर कदम रखते चलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब आव्हाड ने इस वीडियो को ट्वीट कर बेहद खराब और भयानक बताते हुए सवाल पूछा है कि आखिर ये वीडियो महाराष्ट्र का है क्या? 

खारघर का बताया वीडियो! 

ऐसे में अब आपको बता दें कि इस वीडियो को जितेंद्र  आव्हाड द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा शुरू हो गई हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि यह वीडियो खारघर में भगदड़ का है। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह फ़िलहाल पता नहीं है। 

 

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में हड़कंप 

गौरतलब हो कि हाल ही में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के मौके पर खारघर में भारी भीड़ उमड़ी थी। बताया गया है कि इस भीड़ में लू लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। 24 से ज्यादा घायल हो गए। इसी दौरान यहां लोगों का एक विशाल जन सैलाब देखा गया। कुछ यूजर्स ने शक जताया है कि कही  यह वीडियो वही का तो नहीं है। 

CM  शिंदे के इस्तीफे की मांग 

ऐसे में अब कुछ यूजर्स ने तो यह कहते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की भी मांग की है कि महाराष्ट्र में इस तरह की चीजें हो रही हैं। फिलहाल सरकार इस वीडियो का संज्ञान लेगी या नहीं और वास्तव में यह घटना कहां की है। इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

नोट: नवभारत इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता है।