मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना संकट के बीच सोमवार (24 जनवरी 2022) से कक्षा 1-12 तक के लिए स्कूल खोले जाएंगे। हालांकि अभिभावक इस फैसले के खिलाफ है और अपने बच्चों को स्कूल भेजने के में असुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackrey) ने कहा कि, सारे स्कूलों में बच्चों का जाना अनिवार्य नहीं किया है। कुछ ज़िलों में स्कूल खुल रहे हैं कुछ ज़िलों में बंद हैं। यह अभिभावकों के ऊपर निर्भर करता है कि अगर वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने में सुरक्षित महसूस करते हैं तो वह स्कूल भेज सकते हैं।
62% अभिभावक बच्चों को भेजना नहीं चाहते स्कूल
महाराष्ट्र में 62 फीसदी अभिभावक 24 जनवरी से अपने बच्चों को स्कूल भेजने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऑनलाइन मंच ‘लोकल सर्किल्स’ द्वारा राज्य के श्रेणी-एक, श्रेणी-दो/तीन और श्रेणी-चार के शहरों में किए गए सर्वे में निष्कर्ष सामने आया है। सर्वे में करीब 4,976 लोगों ने अपने विचार रखे, जिनमें 67 फीसदी पुरुष और 33 फीसदी महिलाएं शामिल थीं।
सारे स्कूलों में बच्चों का जाना अनिवार्य नहीं किया है। कुछ ज़िलों में स्कूल खुल रहे हैं कुछ ज़िलों में बंद हैं। यह अभिभावकों के ऊपर निर्भर करता है कि अगर वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने में सुरक्षित महसूस करते हैं तो वह स्कूल भेज सकते हैं: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे pic.twitter.com/MRVdViUSu5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2022
मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट और पूरे राज्य में खोले जा रहे स्कूल?
मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर दम तोड़ रही है, जबकि राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला कितना सही है? ऐसा सवाल खड़ा हो रहा है। उधर, विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आगामी दो हफ्तों के भीतर पीक पकड़ सकती है और इस दौरान मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।
बता दें कि, कोरोना की इस लहर में मरीजों की संख्या अधिक थी, जबकि बड़ी संख्या में मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण देखने मिले। लक्षणों की कमी के कारण मरीजों की सही संख्या का पता नहीं चल पा रहा है।
महाराष्ट्र में 40,805 नए मरीज
महाराष्ट्र में कोरोना के 40,805 नए मामले सामने आए, जबकि 44 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 75,07,225 और मृतकों की संख्या 1,42,115 हो गई है। इसके अलावा 27,377 लोग कोरोना मुक्त होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 70,67,955 हो गई है। वर्तमान में कुल 2,93,305 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।
मुंबई में 2,550 नए मामले
मुंबई में पिछले दो हफ्तों में कोरोना के मामलों में करीब 90 प्रतिशत गिरावट आई है। शहर में पिछले पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,550 मामले सामने आए हैं। जबकि 13 संक्रमितों की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,034,833 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,535 पर पहुंच गई है। वहीं 217 लोग इस वायरस से उबरने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 9,95,786 हो गई है। फिलहाल शहर में 19,808 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।