Devendra Fadnavis
देवेन्द्र फड़नवीस - अमृता फड़नवीस (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) को ब्लैकमेल करने और रिश्वत देने के कथित प्रयास के मामले में आज मुंबई पुलिस की SIT ने 733 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जानकारी के अनुसार इस चार्जशीट में अनिल जयसिंघानी, उनकी बेटी अनीक्षा और उनके चचेरे भाई निर्मल को आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट में 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

जानकारी दें कि इसके पहले इस मामले में, में ‘अवैध’ गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली संदिग्ध सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की याचिका बीते अप्रैल को खारिज कर दी थी। पता हो कि, बीते 20 फरवरी को अनिल जयसिंघानी और उनकी बेटी अनीक्षा जयसिंघानी के खिलाफ कथित रूप से कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देने के लिए FIR दर्ज की गई थी, जिसमें कथित तौर पर अमृता फडणवीस को अनीक्षा से मदद लेते हुए दिखाया गया था।

इतना ही नहीं उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और धारा 385 (जबरन वसूली) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 (भ्रष्ट तरीकों का उपयोग करके लोक सेवक को प्रेरित करना) और 12 (उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।जहां अनीक्षा को बीते 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वहीं सत्र अदालत ने इस मामले में 27 मार्च को उसे जमानत दे दी थी। उसके पिता अनिल जयसिंघानी को बाद में मुंबई पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में है।