रुपयों के लिए बेटे ने की माँ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Loading

    ठाणे: ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रुपयों के लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने माँ की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात  पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। 

     

    जानकारी के अनुसार,  मुंब्रा शहर के रेती बंदर इलाके में मृतक उर्मिला अपने बेटे विशाल एलझंडे के साथ रहती थी। विशाल अपनी माँ को पैसो के लिए हमेशा परेशान करता था।  पैसों को लेकर कई बार दोनों में विवाद हुआ।

    सोमवार को आरोपी ने अपनी माँ से पैसे मांगे लेकिन माँ ने  मना कर दिया। इस पर  आरोपी ने गुस्से में आकर स्क्रू ड्राइवर से महिला की  छाती पर वार किए। जिससे उसके माँ की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है।  

     

    जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना का मुआयना कर, शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 302 के  तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की जाँच कर रही है।