mumbai local train, Mumbai, Maharashtra, Local Train, Gujrat
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) की स्थिति अब कमज़ोर पढ़ने लगी है। ऐसे में मुंबई समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) में अनलॉक (Unlock) के तहत लोगों को कोरोना पाबंदियों में छूट दी जा रही है। वहीं आम लोगों के लिए मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) भी खोल दी गई है और अब लोकल ट्रेन में 18 साल से कम उम्र के स्टूडेंट (Students) भी सफर कर सकेंगे। 

    एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई लोकल ट्रेन अब छात्रों के लिए भी खोल दी गई है। स्कूल और कॉलेज के छात्र जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं और टीकाकरण के लिए पात्र नहीं हैं उन्हें भी अब मुंबई में लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति दी जाएगी। माना जा रहा है कि, यह एक ऐसा कदम है जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि, राज्य सरकार ने गुरुवार को पूरी तरह से प्रतिरक्षित लोगों तक सीमित सेवाओं के लिए पात्र श्रेणी में कुछ और समावेशन किए है।

    कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों, जिन्होंने दूसरे के बाद से 14 दिन पूरे कर लिए हैं उनके अलावा उन छात्रों को राहत मिलेगी जो फिलहाल जूनियर कॉलेज में हैं। पिछले दिनों सरकार ने ऑफलाइन क्लासेस फिर से शुरू करने का फैसला किया था। कोरोना के दौरान सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में से एक रहे मुंबई में फिलहाल कोरोना की स्थिति नियंत्रित दिखाई दे रही है। आम दिनों के मुकाबले शहर में कोविड मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

    रिपोर्ट में राज्य की अधिसूचना के हवाले से कहा गया है कि, “ऐसे बहुत से लोग होंगे जो पूरी तरह से टीकाकरण करने का इरादा होने के बावजूद चिकित्सा शर्तों के कारण पात्र नहीं हैं या क्योंकि वे 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों को अनुमति दी जानी चाहिए। इसपर रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि, वे सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। 

    मुंबई में अनलॉक के बाद से शहर में पाबंदियों में ढील दी गई है। इसके साथ ही मुंबई लोकल ट्रेन एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। इससे लोकल ट्रेनों में रोज़ाना सफर करनेवाले लाखों लोगों को राहत मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है। तब से ही मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।