महाराष्ट्र में सूरज बरपाएगा कहर! ‘यहां’ बढ़ेगी तेज गर्मी तो विदर्भ में छाएंगे बादल

Loading

महाराष्ट्र: जैसा कि महाराष्ट्र की जनता बीते एक-दो दिनों से महसूस कर रही है कि महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अभी भी बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि 30 मार्च तक विदर्भ के नागपुर, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली जिलों में बादल छाए रहेंगे। विदर्भ को छोड़कर, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में अब संभावना है कि गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। 

विदर्भ में होगी हल्की बारिश

दरअसल इस बारे में हम सब जानते है कि महाराष्ट्र में बारिश से रबी की फसल को तगड़ा झटका लगा है। ओलावृष्टि और बारिश के कारण ज्वार, गेहूं, हरभरा, आम, केला और अंगूर के बागों की फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अब किसान दुखी है, क्योंकि इस बेमौसम बारिश के कारण मानों उसके हाथ का निवाला छीन लिया गया हो, क्योंकि उसकी पूरी  बेमौसम बरसात की वजह से बह गई है।

किसानों को मिलेगी राहत

ऐसे में अब किसानों को राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां यानी विदर्भ को छोड़कर महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञ विदर्भ में 30 मार्च तक बारिश की संभावना जता रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में अगर ऐसा होता है तो किसानों के खेती के लिए यह मौसम अनुकूल रहेगा। 

अब गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा… 

जी हां आपको बता दें कि मार्च खत्म होने को आया है। लेकिन मार्च के महीने में हुई बेमौसम बारिश के कारण सूरज की तपिश इतनी महसूस नहीं हुई, इस वजह से गर्मी नहीं हुई है लेकिन अब बारिश मध्यम है और तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में अब इससे महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है, सूर्य देवता अपना कहर बरपा है।