खड़कपाड़ा पुलिस की कार्रवाई में चोरी के 18 मामलों का हुआ खुलासा

    Loading

    कल्याण : खड़कपाड़ा पुलिस (Khadakpada Police) ने जबरन चोरी (Forcible Theft) छीना झपटी और मोटरसाइकिल चोरी (Motorcycle Theft) के 18 मामलों का खुलासा किया है और मुंबई पुलिस से चकमा देने वाले आरोपियों (Accused) को कल्याण में गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 10 लाख 20 हजार कीमत की 11 मोटरसाइकिल और 15 ग्राम सोना बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दो चोरों की पहचान सुनील उर्फ ​​सोन्या फुलारे गणेश जाधव के रूप में हुई है और गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड अब्दुल्ला ईरानी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

    यह तिकड़ी मुंबई के ठाणे नवी मुंबई इलाके में चेन स्नेचिंग को अंजाम दे रही थी। अब्दुल्ला ईरानी और सोन्या फुलारे दोनों पुलिस से बचते हुए मुंबई चूना भट्टी से भाग निकले थे। नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस पीछे पड़ी तो उसने पुलिस पर भी चाकू से हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत शिकायतकर्ता 52 वर्षीय महिला 16 सितंबर की सुबह अंबिवली रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। तभी दो अज्ञात चोरों ने शिकायतकर्ता को चाकू से धमकाया और 60 हजार मूल्य के सोने के मोतियों का हार जबरन खींच लिया। महिला के गले से 15 ग्राम सोने चेन निकालकर चोरी कर ली। इस अपराध के जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल गायकवाड वरिष्ठों के मार्गदर्शन में जांच कर रहे थे और गुप्त मुखबिरों से सूचना मिली कि जबरन चोरी करने वाला आरोपी लहूजीनगर, मोहने कल्याण पं. यहां आ रहा है। 

    आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

    मिली सूचना के अनुसार सपुनि अनिल गायकवाड ने जांच दल के साथ लहूजीनगर में जाल बिछाया और गुप्त मुखबिर के इशारे पर बिना कोई मौका दिए जैसे वह एक और चोर के साथ वहाँ आया उसे भागने का मौका दिए बिना दस्ते के अधिकारियों और पुलिस टीम ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जब इन लोगों से पूछताछ की गई। तो पता चला कि उन्होंने जबरन चोरी के कई मामलों को अंजाम दिया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल, सहायक पुलिस आयुक्त उमेश माने पाटिल, खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरजेराव पाटिल, पुलिस निरीक्षक (अपराध) शरद झीने, पुलिस निरीक्षक नंदकुमार केंचे, जांच दल के अधिकारी अनिल गायकवाड, उप निरीक्षक नितिन अंधाले और जांच दल के अधिकारी साहा के मार्गदर्शन में मधुकर दाभाडे, जितेंद्र ठोके, संजय चव्हाण, पुहवा अशोक पवार, सुनील पवार, सदाशिव देवरे, राजू लोखंडे, बीजू शेल, योगेश बुद्धकर, राहुल शिंदे, दीपक थोराट, विशाल राठौड़, अनंत देसले द्वारा की गई।