ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में पुलिस ने दो किशोरियों का पीछा (2 people chased girls) करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कथित घटना 10 अक्टूबर को कल्याण में एक हाउसिंग सोसाइटी के क्लब हाउस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान सूफियां खान और विक्की केसरी के रूप में हुई है।
उन्हें पार्टी में खाना परोसने के लिए एक कैटरर ने नियुक्त किया था। अधिकारी ने बताया कि 14 वर्षीय दो लड़कियां रात करीब साढ़े आठ बजे क्लब हाउस में कैरम खेलने गईं, लेकिन वहां उन्हें जगह नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जब दोनों लौट रही थीं तब एक आरोपी ने उन्हें एक चिट दी और उस पर लिखे नंबर पर कॉल करने को कहा।
[read_also content=”ठाणे से 8 महीने में 790 नाबालिग लड़कियां गायब, 493 को पुलिस ने उनके परिवार से मिलवाया~https://www.enavabharat.com/state/maharashtra/thane/790-minor-girls-reported-missing-from-thane-in-last-8-months-814554/”]
इसके बाद किशोरियां भागकर अपने माता-पिता के पास गईं और उन्हें आरोपी के आचरण के बारे में बताया। मानपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बुधवार रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354-डी (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (एजेंसी)