India Corona Updates
File Photo

    Loading

    ठाणे. ठाणे जिले (Thane District) कोरोना (Corona) का ग्राफ अब धीरे-धीरे बढ़ रहा रहा है। जिले में मंगलवार (Tuesday) की तुलना में बुधवार को कोरोना मरीजों (Corona Patient) की संख्या (Number) में वृद्धि (Increased) देखी गई। साथ ही अब इस बीमारी से एक बार फिर मौत की संख्या भी बढ़ रही हैं।  जिले में 24 घंटे के भीतर 278 कोरोना के पॉजिटिव मरीज (Positive Patient) पाए गए है।  जबकि अब तक एक दिन में 5 लोगों की इलाज (Treatment) के दौरान मौत दर्ज की गई है।   

    मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी सबसे अधिक मरीज नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में पाए गए।  बुधवार को भी एनएमएमसी (NMMC) क्षेत्र में सबसे अधिक 68 मरीज पाए गए हैं। जबकि ठाणे शहर में संख्या बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।  यहां पर बुधवार को 46 मरीज मिले है।  इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 555368 के ऊपर जा पहुंचा है।  वहीं बुधवार को मृतकों की  आंकड़ा 11359 तक पहुँच चुकी है। जोकि जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।  

     ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है

    गौरतलब है कि ठाणे जिला में कोरोना का प्रादुर्भाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का बड़े पैमाने पर उपाय योजना किया जा रहा है।  फिर भी ठाणे, कल्याण डोंबिवली, नवी मुंबई, मीरा भाईंदर इन प्रमुख महानगरपालिका क्षेत्रों में प्रकोप तेजी से बढ़ा है। अब ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है।

    46 कोरोना बाधित दर्ज

    जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में बुधवार को 46 कोरोना बाधित दर्ज किए गए है।  यहां पर कुल बाधितों की संख्या 138149 के करीब पहुंच गया है और एक की मौत हो गई और अब तक 2087 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।  नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में बुधवार को 68 नए मरीज पाए गए हैं।  यहां पर बुधवार को एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।  वहीं कुल आंकड़ा 106126 के ऊपर जा पहुंचा हैं। साथ ही अब तक 1921 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

    कल्याण डोंबिवली में 57 मरीज

    इसी प्रकार कल्याण डोंबिवली में 57 मरीज मिले और दो की मौत दर्ज की गई है।  जिससे बाधितों का आंकड़ा 141850 और अब तक 2744 लोगों की मौत हो चुकी है।  उल्हासनगर महानगरपालिका में 13 मरीजों के साथ कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 21473 हो गया है। यहाँ पर बुधवार को एक और मरीज की मौत के साथ अब तक इस बीमारी से 632 लोगों की मौत हो चुकी है।   

    मृतकों के आंकड़ा 474

    इस तरह मीरा भाईंदर महानगरपालिका में 40 नए लोग पाए गए हैं और कुल बाधितों की संख्या 52978 हो गई है। वहीं कुल आंकड़ा 1362 हो गया है।  भिवंडी महानगर पालिका क्षेत्र में बुधवार को एक भी नया मरीज नहीं मिला है।  यहाँ पर कुल संख्या 10751 पर स्थिर है।  जबकि मृतकों का आंकड़ा 474 हो गया है।

    बदलापूर नगर परिषद में 17 मरीज

    इसी तरह बदलापूर नगर परिषद में 17 मरीज पाए गए है और आंकड़ा 22424 तक पहुंच चुका है।  इसी प्रकार अंबरनाथ नगर परिषद की सीमा में 07 मरीज के साथ कुल आंकड़ा 20621 हो गया है। यहाँ पर अब तक 550 लोगों की  है।ठाणे ग्रामीण परिसर में 30 नए मरीज पाए गए है और यहां पर कुल बाधितों की संख्या 40996 के पार पहुंच गई है। बुधवार को एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। यहाँ पर अब तक मृतकों के आंकड़ा 1220 हो गया है।