india corona update
FILE- PHOTO

    Loading

    ठाणे : वैश्विक कोरोना महामारी (Global Corona Pandemic) का संक्रमण एक बार फिर ठाणे जिले (Thane District) में बढ़ता नजर आ रहा है। एक बार फिर जिले में 42 नए कोरोना के प्रभावित मरीज दर्ज किए गए। चौंकाने वाली बात यह है, कि सबसे अधिक 23 नए केस ठाणे शहर से और 12 मरीज नवी मुंबई शहर से सामने आए हैं। जिससे एक बार फिर कोरोना का ग्राफ (Graph) बढ़ते नजर आ रहा है। 

    स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ठाणे जिले में 42 नए कोरोना पीड़ितों (Corona Victims) का पंजीकरण किया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि  जिले में किसी भी मरीज के मौत की खबर नहीं है। लेकिन शहरी क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण फिर एक बार बढ़ने से चिंता जरूर बढ़ती दिखाई दे रही है।  बहरहाल जिले में अब तक 188 एक्टिव मरीज हैं। जबकि जिले में अब तक 709,617 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 697,480 है और अब तक 11,895 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 

    वहीं जिले में सर्वाधिक 23 मरीज ठाणे महानगरपालिका में दर्ज किये गई है। यहां पर एक्टिव 105 और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 181,798 और मृत मरीजों की संख्या 2127 है। जबकि कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 184,067 तक पहुंच चुका है। दूसरे क्रमांक पर नवी मुंबई महानगरपालिका है। जहाँ पर 12 नए कोरोना के केस सामने आए है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 151,536 तक पहुंच गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 149,413 और मृतक मरीजों की संख्या 2049 है और यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 62 है। जबकि ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में चार नए मरीज मिले है। यहाँ पर ऐक्टिव मरीज की संख्या चार है और अब तक 49,241 लोग संक्रमित हो चुके है और 1256 लोगों की मौत हो चुकी है। यहाँ पर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 47,976 है।मीरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र में दो नया मरीज सामने आया है। यहाँ पर एक्टिव मरीजों की संख्या 7 है। वहीं कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में एक नया मरीज मिला है। यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 166,540 तक पहुंच गई है। जबकि ऐक्टिव मरीज की संख्या 7 है और अब तक 163,578 लोग ठीक हो चुके है और 2954 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राहत वाली बात है, कि जिले के अन्य महानगरपालिका जैसे उल्हासनगर और भिवंडी के साथ-साथ अंबरनाथ और बदलापुर नगर पालिका क्षेत्र में एक भी नया मरीज नहीं मिला है।