ठाणे के पुलिस स्टेशनों में 363 मामलों का निपटारा

Loading

ठाणे. ठाणे पुलिस आयुक्तालय (Thane Police Commissionerate) क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्टेशनों में आयोजित महिला शिकायत दिन (Women complaint day) पर महिलाओं से संबंधित कुल 363 मामलों का निपटारा किया गया। यह आयोजन आयुक्तालय में आने वाले थानों में भरोसा विभाग के माध्यम से  किया गया, जिसमें कुल 545 शिकायतें प्राप्त हुई थी।

कोरोना महामारी (Corona epidemic) के दौरान महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार (Torture) के मामलों को गंभीरता से लेते हुए ठाणे पुलिस आयुक्तालय (Thane Police Commissionerate) क्षेत्र में आने वाले सभी पुलिस थानों में महिला शिकायत दिन का आयोजन किया जा रहा है। इस उपक्रम के अंतर्गत पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर के मार्गदर्शन में शनिवार को  पुलिस के भरोसा विभाग के माध्यम से महिला शिकायत दिन का आयोजन किया गया। जिसमें सम्बन्धित  पुलिस थानों में कार्यरत पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, एनजीओ पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य के साथ शिकायत कर्ता महिलाएं  मौजूद थी। 

महिलाओं का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

अधिकारियों के  अनुसार आयुक्तालय के पांचों परिमंडल क्षेत्र में आने वाले विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कुल 545 महिलाओं की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 363 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। जिसमें सर्वाधिक 148 शिकायतों का  परिमंडल- 4  उल्हासनगर में निपटारा  करने में पुलिस को सफलता मिली। बाकी मामलों का भी जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा। महिला शिकायत दिन को महिलाएं अच्छा प्रतिसाद दे रही हैं। जिसको  देखते हुए इस उपक्रम को आगे भी जारी रखा जाएगा।